न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल

तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता और पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से मौजूदा लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के साथ-साथ तमलुक से लोकसभा सांसद दिब्येंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 7:34:09

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता और पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से मौजूदा लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के साथ-साथ तमलुक से लोकसभा सांसद दिब्येंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी एवं भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय और अन्य नेताओं की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दुष्यंत गौतम ने दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि आज जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और दुनिया भर में भारत की साख बढ़ रही है, उसी तरह से देश में भाजपा का भी विस्तार हो रहा है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल की जो हालत है, वह सबको पता है।

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्जुन सिंह ने ममता सरकार पर बड़े पैमाने पर विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए उन्होंने थोड़े समय के लिए भाजपा से दूरी बना ली थी, लेकिन संदेशखाली की घटना सामने आने के बाद उन्होंने फिर से भाजपा से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई संदेशखाली हैं, जहां पर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पश्चिम बंगाल का उद्धार होगा और राज्य में ममता सरकार का अंत भी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सीएए लागू होने से पश्चिम बंगाल के लोग बहुत खुश हैं।

उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि संदेशखाली मामले के सरगना शाहजहां शेख के पास स्थानीय टीएमसी विधायक पार्थ भौमिक के सक्रिय संरक्षण में नैहाटी में बड़े पैमाने पर जमीन और अन्य संपत्तियां हैं। सिंह ने फरवरी में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद पार्थ भौमिक की संदेशखाली यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, 'टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय विधायक के बजाय पार्थ भौमिक को शाहजहां और उसके साथियों का बचाव करने के लिए संदेशखाली क्यों भेजा? ऐसा इसलिए क्योंकि उसके शेख के साथ करीबी संपर्क थे और ईडी की छापेमारी के मद्देनजर उसे शेख से जोड़ने वाले सबूत सुरक्षित करने की जरूरत थी। सिर्फ शेख ही नहीं, बल्कि उनके सहयोगी शिबा प्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार ने भी नैहाटी में कई बीघा जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदी हैं।

ज्ञातव्य है कि TMC ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की, जिसमें बैरकपुर लोकसभा सीट से राज्य मंत्री पार्थ भौमिक को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। सिंह 2022 में टीएमसी में शामिल हुए थे, जबकि उनकी संसद सदस्यता बरकरार रही थी। साल 2019 में अर्जुन सिंह टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने बैरकपुर में टीएमसी के तत्कालीन उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी को हराया था। 3 साल बाद टीएमसी में लौटते हुए उन्होंने भाजपा से जुड़ने को एक गलत कदम करार दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत