न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक सरकार का बड़ा ऐलान, भारत आते ही गिरफ्तार होगा पूर्व प्रधानमंत्री का पोता रेवन्ना

3000 महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला जनता दल सेक्युलर का सांसद और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना भारत आते ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 8:00:18

कर्नाटक सरकार का बड़ा ऐलान, भारत आते ही गिरफ्तार होगा पूर्व प्रधानमंत्री का पोता रेवन्ना

बेंगलूरू। 3000 महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला जनता दल सेक्युलर का सांसद और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना भारत आते ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। हालांकि उसकी गिरफ्तारी कब और कैसे होगी। इसका फैसला विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा लिया जाएगा। इस बात की जानकारी सूबे के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने मंगलवार को मीडिया को दी।

गौरतलब है कि सोमवार को एक वीडियो जारी कर प्रज्वल रेवन्ना ने दावा किया था कि वह 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होगा। प्रज्वल की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा, “एसआईटी यह तय करेगी कि भारतीय हवाईअड्डे पर उतरने के तुरंत बाद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार किया जाए या नहीं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रज्वल को गिरफ्तार करने में देर हो रही है, परमेश्वर ने कहा,“ एक प्रक्रिया होती है, हम बस जाकर उसे गिरफ्तार नहीं कर सकते और वापस नहीं ला सकते। मुझे नहीं पता कि किस बात ने उसे वीडियो जारी करने के लिए प्रेरित किया। हम देखेंगे कि 31 मई को क्या होता है। अगर वह नहीं आते हैं, तो अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”

गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा, “हमने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार को लिखा है, वारंट जारी किया गया है और विदेश मंत्रालय को सूचित किया गया है। ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। यदि वह वापस नहीं आता है, तो उसका पता लगाया जाएगा और इंटरपोल हस्तक्षेप करेगा।”

ज्ञातव्य है कि हाल ही में जारी किए गए वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना ने परिवार के सदस्यों और जेडीएस के कार्यकर्ताओं से माफी मांगी थी। उसने कहा था कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। रेवन्ना ने दावा किया था कि यह साजिश उनके खिलाफ विपक्ष के लोगों और कुछ स्थानीय नेताओं ने रची है। उन्होंने कहा कि इसके चलते मैं डिप्रेशन में चला गया था और अकेला था। अब मैं अदालत के सामने पेश हो जाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिजनों से माफी भी मांगी थी। इस केस में एसआईटी ने प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना को भी नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अब अग्रिम बेल के लिए अर्जी दाखिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा