भोपाल / नागरिक आपूर्ति निगम के एजीएम अशोक राय की कोरोना से मौत
By: Pinki Fri, 07 Aug 2020 4:55:47
भोपाल में शुक्रवार को 150 केस नए केस मिले। वहीं नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में पदस्थ सहायक महाप्रबंधक अशोक राय की कोरोना से मौत हो गई है। वह ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे, पॉजिटिव होने पर उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात को उनका निधन हो गया। कोरोना के कहर से दो दिन के अंदर एक एएसआई अंसार अहमद, एक होम्योपैथी डॉक्टर हेमंत वाणी और अब नागरिक आपूर्ति निगम के सहायक महाप्रबंधक की मौत हो गई।
एजीएम अशोक राय के साथी और मप्र राज्य नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अधिकारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र कोठारी ने बताया कि अशोक सर्दी-जुकाम और सांस लेने की तकलीफ के बाद 26 जुलाई को एम्स में भर्ती हुए थे। पहले उन्होंने प्राइवेट भी दिखाया था, जहां से उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी गई है। उनकी गुरुवार को रात 10 बजे मौत हो गई। आज डेढ़ बजे उनका अंतिम संस्कार सुभाष नगर विश्राम घाट में कर दिया। गजेंद्र कोठारी ने एम्स के इलाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि एम्स से अच्छा अस्पताल पूरे शहर और प्रदेश में नहीं है, लेकिन 12 दिन के ट्रीटमेंट में हमारे एजीएम को बचा नहीं सके। ऑक्सीजन की कमी थी तो क्या अस्पताल में उसकी व्यवस्था नहीं थी
ये भी पढ़े :
# चीन में मकड़ी जैसे दिखने वाले जीव से फैल रहा ये नया वायरस, जाने इससे जुड़े 7 सवाल और उनके जवाब
# शोएब का बड़ा बयान, कहा - हम घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे
# केरल / इडुक्की में भूस्खलन, 13 की मौत, 70 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका
# दिल्ली : चोरी के जुर्म में मिली मौत की सजा, आरोपी भाइयों ने पीट-पीटकर ली चोर की जान
# ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत केस के खुलेंगे राज