न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बाबा रामदेव के दर्शन करके लौट रहे 11 श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रेलर ने रौंदा, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर

राजस्थान में सोमवार रात को हुये भीषण सड़क हादसे में बाबा रामदेव के दर्शन करके लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 9 घायल हो गये। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 10:39:08

राजस्थान: बाबा रामदेव के दर्शन करके लौट रहे 11 श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रेलर ने रौंदा, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर

राजस्थान में सोमवार रात को हुये भीषण सड़क हादसे में बाबा रामदेव के दर्शन करके लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 9 घायल हो गये। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रेलर ने रौंद दिया था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातरफरी मच गई। घायलों का भीलवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसे के शिकार हुये सभी श्रद्धालु आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा भीलवाड़ा जिले के रायला थाना इलाके में रायसिंहपुरा के निकट हुआ। वहां बाबा रामदेव के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे 11 श्रद्धालु रास्ते में खाना खाने के लिये रुके थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने इन श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इससे 2 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई जबकि 9 घायल हो गये। सूचना पर रायला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

बाद में जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा चंचल मिश्रा, एसडीएम ओमप्रभा और पुलिस उपाधीक्षक सिटी नरेंद्र दायमा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि हादसे में एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई। अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट