
शुक्रवार को भीलवाड़ा स्थित अजमेर रोड हाईवे पर मांडल गांव के नजदीक तब एक हादसा हो गया जब चारे से भरी पिकअप ने बस को ओवरटेक करने कि कोशिश की और पलट गई। गनीमत रही कि पिकअप सवार दो लोगों को मामूली चोट आई और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा होते ही वहां पास में मौजूद हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने पिकअप सवारों को गाड़ी से निकाला तथा अस्पताल भेज दिया। पेट्रोलिंग टीम ने फोन कर क्रेन भी बुलवा ली। करीब 10 मिनट में क्रेन वहां पहुंच गई तथा पिकअप को हाइवे से हटवा दिया।
हादसे में चालक सहित पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। हाईवे छह लेन होने के कारण वहां जाम नहीं लगा। पुलिस ने थोड़ी देर में ही गाड़ी को हटवा दिया। मांडल गांव के पास से निकल रही एक रोडवेज बस को पीछे आ रही चारे से भरी पिकअप ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी मोड़ पर बस मुड़ी और उसका पिछला हिस्सा पिकअप से टच हो गया। इससे पिकअप असंतुलित होकर पलटी खा गई। जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।














