न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वन स्टेट वन इलेक्शन को सक्रिय हुई भजनलाल सरकार, पंचायत और नगर निकाय पुनर्गठन की डेटलाइन तय

बैठक नगर निकाय पुनर्गठन को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में उनके 212 नम्बर कक्ष में हुई, तो वहीं दूसरी बैठक पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में उनके 130 नम्बर कक्ष में हुई। इन दोनों बैठकों में मंत्रिमंडल उपसमिति के सदस्यों के साथ संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में 31 मई तक पुनर्गठन का काम पूरा करने की डेटलाइन तय हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 5:19:27

वन स्टेट वन इलेक्शन को सक्रिय हुई भजनलाल सरकार, पंचायत और नगर निकाय पुनर्गठन की डेटलाइन तय

जयपुर। वन स्टेट इलेक्शन को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार ने कवायत तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को विधानसभा में नगर निकाय और पंचायत पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन को लेकर मंत्रिमंडल उपसमिति की अलग-अलग दो बैठकें हुईं।

बैठक नगर निकाय पुनर्गठन को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में उनके 212 नम्बर कक्ष में हुई, तो वहीं दूसरी बैठक पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में उनके 130 नम्बर कक्ष में हुई। इन दोनों बैठकों में मंत्रिमंडल उपसमिति के सदस्यों के साथ संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में 31 मई तक पुनर्गठन का काम पूरा करने की डेटलाइन तय हुई है।

बैठक के बाद मंत्रिमंडल उपसमिति के संयोजक झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि प्रदेश की सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर तेजी से काम कर रही है। इसी दिशा में नगर निकाय और पंचायत समितियों के पुनर्गठन भी होगा। इसको लेकर जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनकी आज समीक्षा की गई है। कुछ आवश्यक दस्तावेजों की और जरूरत महसूस की गई है, जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अगली बैठक में फिर से प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि 31 में तक पुनर्गठन का काम पूर्ण करने की डेटलाइन। इस बैठक में आपत्तियां और सुझाव को लेकर अलग-अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। सुरेश रावत को अजमेर और जोधपुर, संजय शर्मा को जयपुर और भरतपुर, गौतम दक उदयपुर और कोटा संभाग में लगातार बैठकें करेंगे और जो भी आपत्तियां हैं उन पर उनसे चर्चा करेंगे। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर आपत्तियों का निस्तारण कर 27 मार्च तक प्रगति कर रिपोर्ट पेश करेंगे। खर्रा ने कहा कि पुनर्गठन सम्पूर्ण काम 30 जून तक कंप्लीट हो जाएंगे, क्योंकि इसके बाद प्रदेश की सभी सीमाएं जनगणना को लेकर फ्री हो जाएंगी।

एक लाख 20 हजार आबादी की होगी एक पंचायत

उधर, पंचायत समितियों को लेकर हुई बैठक के बाद समिति के संयोजक मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पंचायत समितियों को लेकर कुछ कंफ्यूजन था, उसको आज की बैठक में दूर किया गया है। तय किया गया है कि 1 लाख 20 हजार की आबादी तक एक पंचायत होगी। एक लाख 20 हजार से अधिक आबादी होने के साथ ही अलग पंचायत समिति बना दी जाएगी। दिलावर ने कहा कि पुनर्गठन का काम तेजी से चल रहा है जल्द ही काम पूर्ण कर लिया जाएगा।

पंचायत पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन को लेकर बनी मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में संयोजक पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर के साथ सदस्य चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर निकाय पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन को लेकर बनी मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में संयोजक यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ मंत्री सुरेश सिंह रावत, मंत्री संजय शर्मा, मंत्री गौतम कुमार दक सहित संबंधित अधिकारी मोजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी