न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज दोपहर 1.04 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल, PM मोदी सहित भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

अल्बर्ट हॉल पर नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह महज 19 मिनट का रहेगा। दोपहर 12.59 से 1.18 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। दोपहर एक बजे पीएम मोदी जयपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 1.04 बजे भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 12:52:17

आज दोपहर 1.04 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल, PM मोदी सहित भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

जयपुर। राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवास बाग में आयोजित होने वाले समारोह में राजस्थान के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। भजनलाल के साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

अल्बर्ट हॉल पर नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह महज 19 मिनट का रहेगा। दोपहर 12.59 से 1.18 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। दोपहर एक बजे पीएम मोदी जयपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 1.04 बजे भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे।

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा, मैं खुश हूं, 'भगवान की लीला है'। मां गोमती देवी का कहना है, जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया...मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। राज्य का विकास होना चाहिए।

भाजपा के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज अपने जन्मदिन पर शपथ लेंगे । इनके अलावा दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 12.15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा । समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, समेत भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी पहुंचेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल,मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जयपुर पहुंचे है।

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए।राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले संत मृदुल कृष्ण शास्त्री से सरल बिहारी मंदिर में मुलाकात की।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं यहां आया हूं...मैं भजनलाल शर्मा और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। निश्चित रूप से PM मोदी की गारंटी को भजनलाल शर्मा पूरा करेंगे ये मैं दावे के साथ कहता हूं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है...मैं (मनोनीत मुख्यमंत्री) भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं देता हूं...लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को अपनाया है और कांग्रेस की गांरटी को ठुकराया है ।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के वादों की झलक भी दिखेगी। कार्यक्रम स्थल पर विशेष काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को उजागर करने वाले भाजपा के झंडे, होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लगाए गए है ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट