न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर मैं नहीं जीती तो कोई और बन जाएगा बंगाल का CM: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भवानीपुर में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है और वह यहां की जनता के एक-एक वोट को कीमती बताकर उनसे किसी भी स्थिति में वोट करने की अपील कर रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 11:07:59

 अगर मैं नहीं जीती तो कोई और बन जाएगा बंगाल का CM: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भवानीपुर में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है और वह यहां की जनता के एक-एक वोट को कीमती बताकर उनसे किसी भी स्थिति में वोट करने की अपील कर रही हैं। ममता बनर्जी ने इकबालपुर में बुधवार को एक रैली के दौरान कहा कि अगर वह 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल नहीं करती हैं तो उनकी पार्टी का कोई और व्यक्ति पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री बन जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा, आत्मसंतुष्ट होकर मत बैठो और ये मत मान लो कि मेरी जीत पक्की है। यदि आप मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो आपको मुझे वोट देना होगा। हर वोट महत्वपूर्ण है।

दक्षिण कोलकाता के एकबालपुर इलाके में अपनी पहली चुनावी बैठक में बोलते हुए ममता ने कहा कि अगर मैं नहीं जीतती हूं तो कोई और मुख्यमंत्री बन जाएगा क्योंकि हम बहुमत में हैं। हिंदी और बंगाली में बोलते हुए बनर्जी ने कहा, 'मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था लेकिन मुझे वहां पर हराने की साजिश रची गई। ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। भारत के संविधान के मुताबिक मुझे मुख्‍यमंत्री बने रहना है तो भवानीपुर विधानसभा सीट से मुझे जीत हासिल करनी होगी।'

ममता की लोगों से की गई यह अपील साफ दिखाती है कि वह किसी भी कीमत पर भवानीपुर उपचुनाव जीतना चाहती हैं। इसी साल हुए बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को राज्य की 292 सीटों में से 213 पर जीत मिली थी, इसके बावजूद अब ममता के लिए एक-एक वोट जरूरी हो गया है।

भवानीपुर में भी ममता बनर्जी की सबसे बड़ी प्रतिद्ंद्वी पार्टी बीजेपी ही है। भवानीपुर सीट पर भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से ममता बनर्जी को सीधी चुनौती मिल रही है। ममता की इस अपील पर बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने निशाना साधा। मालवीय ने ट्वीट किया कि भवानीपुर में लहर वैसी नहीं है जैसा ममता बनर्जी ने सोचा था। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भांप लिया है कि उपचुनाव उनके लिए मुश्किल होने जा रहा है। वह मजबूरी में कैंपेन कर रही हैं। लेकिन जनता की चुप्पी में ही असली कहानी छिपी है।

ममता बनर्जी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान के जैसा नहीं बनाने देंगे। भारत एक रहेगा। गांधीजी, नेताजी, विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल, गुरुनानक जी, गौतम बुद्ध, महावीर सभी के अनुयायी इस देश में साथ रहेंगे। हम किसी को भी भारत का बंटवारा नहीं करने देंगे।'

बीजेपी को जुमला पार्टी कहकर संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वे यह कहते हुए झूठ बोलते हैं कि हम राज्य में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन अगर भाजपा वाले धारा 144 लगाए रहेंगे तो दुर्गा पूजा कैसे होगी?

बता दें कि पिछले दो विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखें तो हिंदू बाहुल्‍य भवानीपुर में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं का लगभग 20% मुसलमान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत