न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल: उपचुनाव में TMC ने किया क्लीन स्वीप, 6 सीटों पर दर्ज की जीत, दिखा ममता बनर्जी का दबदबा

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया है। टीएमसी ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहरा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 11:19:57

बंगाल: उपचुनाव में TMC ने किया क्लीन स्वीप, 6 सीटों पर दर्ज की जीत, दिखा ममता बनर्जी का दबदबा

बंगाल । पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया है। टीएमसी ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहरा है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए। सभी छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। सिताई सीट पर टीएमसी उम्मीदवार संगीता रॉय ने भाजपा के दीपक कुमार को 130636 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। संगीता रॉय को कुल 165984 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 35348 वोट मिले हैं। मदारीहाट सीट पर टीएमसी उम्मीदवार जय प्रकाश टोप्पो ने भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार को 28168 वोटों से हराया है। टीएमसी उम्मीदवार को 79186 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 51018 मिले हैं।

नैहाटी सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सतन डे ने भाजपा उम्मीदवार रूपक मित्रा को 49277 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। सतन डे को 78772 और रूपक मित्रा कुल 29495 वोट मिले।

हरोआ सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शेख रबी उल इस्लाम ने ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के उम्मीदवार पियारूल इस्लाम को 131388 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। जबकि 13570 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार बिमल दास तीसरे स्थान पर रहे। टीएमसी उम्मीदवार को 157072, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवार को 25684 वोट मिले।

मेदिनीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजय हाजरा ने जीत दर्ज की है। सुजय ने भाजपा उम्मीदवार सुभाजीत रॉय (बंटी) को 33996 वोटों के अतंर से हराया है। टीएमसी प्रत्याशी को 115104 और भजापा प्रत्याशी को 81108 वोट मिले। तलदांगरा सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार फाल्गुनी सिंघबाबू ने जीत दर्ज की है। सिंघबाबू ने भाजपा उम्मीदवार अनन्या रॉय 34082 वोटों से हराया है। अनन्या रॉय को कुल 64844 वोट मिले हैं। जबकि, टीएमसी प्रत्याशी को 98926 वोट मिले। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने उम्मीदवारों की जीत से गदगद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मां-माटी-जनता को विनम्र हृदय से प्रणाम। जय बांग्ला।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन