Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bengal Assembly Election 2021: बांकुरा रैली में ममता ने पूछा सवाल, क्या चुनाव आयोग को अमित शाह चला रहे?

ममता बनर्जी ने बंगाल के बांकुरा जिले में रैली के दौरान केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर साजिश के आरोप लगाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 2:26:45

Bengal Assembly Election 2021: बांकुरा रैली में ममता ने पूछा सवाल, क्या चुनाव आयोग को अमित शाह चला रहे?

ममता बनर्जी ने बंगाल के बांकुरा जिले में रैली के दौरान केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर साजिश के आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा, 'गृह मंत्री देश चलाएंगे या यह तय करेंगे कि किसे मारना है और किसे गिरफ्तार करना है? या फिर वे यह तय करेंगे कि कौनी सी एजेंसी किसके पीछे लगानी है? क्या चुनाव आयोग को अमित शाह चला रहे हैं, केंद्र सरकार ने कोरोना, अम्फान के वक्त हमारी मदद नहीं की। हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। बीजेपी बाहुबल के दम पर बंगाल जीतने की कोशिश कर रही है। हम राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।'

उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने मुझे आराम के लिए कहा था, लेकिन मैं नहीं रुकी। अगर मैं सोती रही, तो भाजपा जनता को जो दर्द देगी वो असहनीय होगा। भाजपा को पता है कि ममता को नहीं रोका जा सकता है। गृह मंत्री कोलकाता में बैठकर साजिश कर रहे हैं। उन पर देश को चलाने की जिम्मेदारी है, लेकिन वह कोलकाता में भाषण देने में व्यस्त हैं।
ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैली में लोग नहीं जा रहे हैं, इसलिए पैसा देकर लोगों को रैली में बुलाया जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी और शाह को बंगाल की बजाय पूरे देश पर ध्यान देना चाहिए। अगर भाजपा वाले आपको पैसा दें और रैली में आने को कहें, तो पैसा लीजिए लेकिन वोट सिर्फ TMC को ही दीजिए।

उन्होंने कहा कि हम सरकारी कंपनियों को बंद नहीं होने देंगे। हम BSNL, बैंक, कोल, एयर इंडिया किसी को भी बंद नहीं होने देंगे। भाजपा जो चाहे कर ले, हम उसे बंगाल में जीतने नहीं देंगे। जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं रोज 25-30 किमी। चलती थी, लेकिन अभी खड़े होकर भी नहीं बोल पा रही हूं। जिसके पांव में चोट लगती है, वही समझता है। हमारे खिलाफ साजिश की जा रही है। गृह सचिव को भी नोटिस भेजा गया है। भाजपा का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना है, उसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है। ममता चोट लगने के बाद पहली बार 19 और 20 मार्च को नंदीग्राम जा सकती हैं। इससे पहले वे 10 मार्च की शाम नंदीग्राम में घायल हुई थीं। उन्हें पैर में चोट लगी है। इस घटना के बाद उन्हें कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने इसी दिन नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया था। घटना के बाद ममता ने आरोप लगाया था कि किसी ने उन्हें धक्का दिया, इसी वजह से पैर में चोट लगी। वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी बंदा नहीं था। किसी की साजिश जरूर है। यह जानबूझकर किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका