Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bengal Assembly Election 2021: व्हीलचेयर पर ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ की आज तीन चुनावी जनसभाएं

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी सभा करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 10:34:25

Bengal Assembly Election 2021: व्हीलचेयर पर ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ की आज तीन चुनावी जनसभाएं

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी सभा करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, मेदिनीपुर और बांकुड़ा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इनमें से एक सभा में तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के सामने ही बांकुड़ा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुरुलिया में सोमवार को सभा हो चुकी है। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा 18 मार्च को होगी। ममता बनर्जी दोपहर 12.30 बजे लतोरा में, दोपहर दो बजे छतना और दोपहर 3.30 बजे रायपुर में रैली को संबोधित करेंगी।

बता दे, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। भाजपा यहां पर बड़ा प्रचार अभियान चला रही है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को पश्चिम बंगाल का दूसरा दौरा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुबह 11 से 12 बजे तक पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह एक बजे बांकुड़ा पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन से चार बजे तक मेदिनीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
आपको बता दे, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और आज वो 11 बजे विष्णुपुर में रोड शो करने वाले हैं। इसके बाद जेपी नड्डा एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे। दोपहर दो बजे ये बैठक विष्णुपुर में ही होगी। इसके अलावा दोपहर तीन बजे कोतुलपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। एक तरफ भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को उतारकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है तो वहीं ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में आज का रैलियों और राजनैतिक सरगर्मियों से भरा रहने वाला है।
बता दे, पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों पर आठ चरणों में 27 मार्च से मतदान होगा। यहां पर 27 मार्च के साथ ही 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव परिणाम दो मई को आ जाएगा। पहले व दूसरे चरण में 30-30 सीट, तीसरे चरण में 31 सीट, चौथे चरण में 44 सीट, पांचवें चरण में 45 सीट, छठे चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 36 सीट और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका