न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में ड्रोन उड़ाने पर लगी पाबंदी, गृह मंत्रालय से लेनी होगी परमिशन

जयपुर में अब ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर कोई शादी, पार्टियों या किसी कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाता मिला तो पुलिस केस दर्ज करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 12:32:10

जयपुर में ड्रोन उड़ाने पर लगी पाबंदी, गृह मंत्रालय से लेनी होगी परमिशन

जयपुर। जयपुर में अब ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर कोई शादी, पार्टियों या किसी कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाता मिला तो पुलिस केस दर्ज करेगी। इससे संबंधित एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर कुंवर राष्ट्रदीप ने ऑर्डर निकाला है। इसके अनुसार जयपुर में सिर्फ नैनो (सबसे छोटे) ड्रोन को उड़ाने की परमिशन मिलेगी। उसके लिए भी 24 घंटे पहले परमिशन लेनी होगी।

राष्ट्रदीप ने बताया- उनकी जानकारी में सामने आया था कि जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में ड्रोन के उपयोग का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्रोन का उपयोग कर अपराध की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी भी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भी समय-समय पर ड्रोन का उपयोग कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के संबंध में अलर्ट किया जाता है। इसे देखते हुए पूरे जयपुर कमिश्नरेट में यह आदेश निकाला गया है।

जयपुर के इन इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन, नैनो भी नहीं उड़ा सकते

जयपुर के सिविल लाइन, सीएम हाउस, राजभवन, विधानसभा, एयरपोर्ट के आसपास, जिला कलेक्ट्री, सचिवालय, सभी कोर्ट और सरकारी बिल्डिंग, सुरक्षा बलों के मुख्यालय और कार्यालय में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी है।

राष्ट्रदीप ने बताया- भारत सरकार के DGCA के गाइडेंस मैनुअल व नगर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 अगस्त 2021 के अनुसार ड्रोन को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें से चार श्रेणी के ड्रोन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। सिर्फ नैनो ड्रोन की परमिशन मिलेगी।

ये हैं पांच क्षेत्र

—नैनो श्रेणी में 250 ग्राम या उससे कम वजन का ड्रोन आता है।

—माइक्रो श्रेणी में 250 ग्राम से अधिक व 2 किलोग्राम तक का ड्रोन आता है।

—स्मॉल श्रेणी में 2 किलोग्राम से अधिक व 25 किलोग्राम तक का ड्रोन आता है।

—मीडियम श्रेणी में 25 किलोग्राम से अधिक व 150 किलोग्राम तक का ड्रोन आता है।

—लार्ज श्रेणी में 150 किलोग्राम से अधिक तक के ड्रोन रखे गए हैं।

ड्रोन उड़ाने से पहले डीजीसीए और गृह मंत्रालय भारत सरकार से सिक्यूरिटी क्लीयरैंस लेना होता है। जयपुर में इसके बावजूद ड्रोन नहीं उड़ा पाएंगे।

DGCA में रजिस्ट्रेशन के बाद भी ड्रोन नहीं उड़ा पाएंगे

गाइडलाइन के अनुसार माइक्रो, स्मॉल, मीडियम और लार्ज श्रेणी के ड्रोन को उड़ाने से पहले DGCA की वेबसाइट पर डिजिटल स्काय नाम से तैयार किए गए प्लेटफार्म पर इनका रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता। इसके अलावा DGCA UIN (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नम्बर) तथा UAOP (अनमैंड एयरक्राफ्ट ऑपरेशन परमिट) लेना जरूरी है। इसके बाद उड़ाने से पहले गृह मंत्रालय भारत सरकार से सिक्यूरिटी क्लीयरैंस लेना होता है। जयपुर में इसके बावजूद ड्रोन नहीं उड़ा पाएंगे। वहीं, नैनो श्रेणी के ड्रोन में इसकी जरूरत नहीं है।

राष्ट्रदीप ने बताया- ड्रोन उड़ाने पर स्थानीय पुलिस द्वारा केस दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती हैं। दरअसल, जयपुर राजस्थान की राजधानी होने के कारण यहां पर महत्वपूर्ण समारोह,वीवीआईपी मूवमेंट, देशी और विदेशी पर्यटकों की भरमार रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील क्षेत्र हैं। इस कारण वर्तमान में विभिन्न कार्यक्रमों में ड्रोन के उपयोग को रोकना बहुत जरूरी है।

नैनो ड्रोन को उड़ाने से पहले रखे यह ध्यान

नैनो ड्रोन उड़ाने से पहले यह ध्यान रखे की जिस क्षेत्र में फोटोग्राफी की जानी है, उस क्षेत्र के पुलिस थाने को ड्रोन उड़ाने से 24 घंटे पूर्व सूचित किया जाए। ड्रोन को 50 फीट यानी 15 मीटर से ऊपर नहीं उड़ाया जाए। ध्यान रहे की ड्रोन को किसी पाबंदी क्षेत्र में नहीं उड़ाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट