न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : आसमान में उडती फ्लाइट के दौरान डिलीवरी, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

बेंगलुरु से जयपुर आ रही इंडिगो की उडती फ्लाइट के दौरान डिलीवरी हुई और महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 7:39:26

जयपुर : आसमान में उडती फ्लाइट के दौरान डिलीवरी, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

आज एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बुधवार सुबह बेंगलुरु से जयपुर आ रही इंडिगो की उडती फ्लाइट के दौरान डिलीवरी हुई और महिला ने बच्ची को जन्म दिया। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-469 में हुई जिसने सुबह 5:45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी थी। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद एक महिला डॉक्टर ने इंडिगो के क्रू मेंबर्स की मदद से सफल डिलीवरी कराई। फिलहाल, महिला और नवजात की हालात सुरक्षित और स्थिर है। इससे पहले अक्टूबर में भी इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बच्चे के जन्म की खबर सामने आई थी। उस दौरान फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। 8 साल पहले भी जयपुर की एक फ्लाइट में बच्चे ने जन्म लिया था।

एयरलाइन को सुबह 8 बजे जयपुर पहुंचना था। सीट नंबर 2A पर बैठी ललिता नाम की महिला को फ्लाइट में अचानक लेबर पेन हुआ। विमान के क्रू मेंबर्स ने डॉक्टर के लिए अनाउंस किया। गनीमत रही कि इसी फ्लाइट में सीट नंबर 10C पर महिला डॉक्टर सुबहाना नजीर भी सफर कर रही थीं। डॉ. नजीर ने फौरन कमान संभाल ली। इस बीच क्रू मेंबर्स ने भी जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी जानकारी दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने डॉक्टर और एम्बुलेंस की व्यवस्था की। इसके बाद महिला और बच्ची को EHCC अस्पताल भेजा गया।

महिला की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर नजीर का एयरलाइंस ने सम्मान किया। एयरलाइंस की तरफ से डॉक्टर नजीर को थैंक्यू कार्ड दिया गया। साथ ही मां और नवजात बच्ची की तस्वीर भी शेयर की गई है। फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर्स ने भी सफल डिलीवरी पर खुशी जताई और डॉक्टर का अभिवादन किया। बच्ची के जन्म के बाद फ्लाइट में एकदम जश्न का माहौल था। सभी के चेहरे पर अचानक आया तनाव कुछ ही पलों में खुशी में बदल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती