न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'मां तुझे सलाम' थीम पर सजा कोलकाता का ये दुर्गा पूजा पंडाल, 75 सालों में जारी हुए सिक्कों की दिखी विशाल प्रदर्शनी

कोलकाता की दुर्गापूजा दुनियाभर में मशहूर है। पश्चिम बंगाल की राजधानी में यह पर्व कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है। जहां हर साल अलग-अलग थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए जाते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Sep 2022 12:52:13

'मां तुझे सलाम' थीम पर सजा कोलकाता का ये दुर्गा पूजा पंडाल, 75 सालों में जारी हुए सिक्कों की दिखी विशाल प्रदर्शनी

कोलकाता की दुर्गापूजा दुनियाभर में मशहूर है। पश्चिम बंगाल की राजधानी में यह पर्व कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है। जहां हर साल अलग-अलग थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए जाते है। इस साल बाबूबगान दुर्गा पूजा पंडाल ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' थीम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जिसमें श-दुनिया में कभी चलन में रहे पुराने, दुर्लभ और ऐतिहासिक सिक्कों की विशाल प्रदर्शनी लगाई गई है।

बाबूबगान सरबजनीन दुर्गा पूजा आयोजन समिति इस बार अपनी दुर्गा पूजा के 61वें साल में प्रवेश कर चुकी है। यहां पंडाल से लेकर दुर्गा प्रतिमा तक सब कुछ सिक्कों से सजाया गया है। बाबूबगान सरबजनिन दुर्गोत्सव पूजा पंडाल में इस साल की थीम 'मां तुझे सलाम' रखी गई है।

durga puja,navratri puja,durga puja pandal kolkata,babubagan sarbajanin durga pandal,durga pandal photos

इस पंडाल में सुजाता गुप्ता की कलात्मक दृष्टि को साकार करते हुए और देश की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशनुमा यादों के माहौल में मां दुर्गा का स्वागत करते हुए देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस पूजा पंडाल की थीम 'मां तुझे सलाम' के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों और महान हस्तियों को दर्शाया गया है।

durga puja,navratri puja,durga puja pandal kolkata,babubagan sarbajanin durga pandal,durga pandal photos

इस पंडाल में एंट्री लेते ही कोई भी यहां पर देश की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति भी महसूस कर सकता है, जिन्होंने देश की आजादी में अपना अनमोल योगदान दिया। ये सभी वो महान लोग थे जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने के साथ विभिन्न भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों को आकार दिया।

पूजा समिति की कोषाध्यक्ष प्रो सुजाता गुप्ता ने इस बार के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्गा मां' और 'भारत माता' यहां दोनों की मौजूदगी का अहसास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि 1947 से आज तक, महत्वपूर्ण अवसरों पर कई स्मारक सिक्के जारी किए गए हैं। हमने ऐसे सिक्के एकत्र किए हैं और उनसे पंडाल को सजाया है। उन्होंने बताया कि सिक्कों पर दुर्गा मां की मूर्तियों बनी हैं। इसके अलावा, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और अन्य जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिकृतियां सिक्कों पर मौजूद हैं।

durga puja,navratri puja,durga puja pandal kolkata,babubagan sarbajanin durga pandal,durga pandal photos

दुर्गा पूजा कमेटी की थीम मेकर और कोषाध्यक्ष प्रोफेसर गुप्ता ने आगे कहा, 'सिक्के इकट्ठा करना मेरा शौक है, मेरे पति भी सिक्के एकत्र करते थे। हमारे पास ऐसे कई पुराने सिक्के थे जो आज के जमाने में चलन में नहीं हैं। इसलिए हमने इस पंडाल के जरिए आने वाली पीढ़ी को एक संदेश देने का विचार किया। इसके साथ ही वो सभी लोग चाहे बुजुर्ग हों या बच्चे जिन्होंने ऐसे सिक्कों को नहीं देखा वो एक ही छत के नीचे देश की एतिहासिक विरासत को देख सकेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन