न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अवध ओझा कर पाएंगे अपना नॉमिनेशन, चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम शिफ्ट करने के दिए आदेश

चुनाव आयोग ने अवध ओझा के नॉमिनेशन को लेकर उनका नाम वोटर लिस्ट में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं और उनका वोट दिल्ली में बन जाएगा। वह अपना नॉमिनेशन फाइल कर पाएंगे। इसके लिए भी मैं चुनाव आयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 11:17:34

अवध ओझा कर पाएंगे अपना नॉमिनेशन, चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम शिफ्ट करने के दिए आदेश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चुनाव आयोग मुख्यालय में चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर निकले अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा नॉमिनेशन कर पाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने सुबह टाइम मांगा था। हमारे पास उनका फोन आया और उन्होंने इतनी शॉर्ट नोटिस पर हमें मिलने के लिए बुलाया है, इसके लिए हम चुनाव आयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि एक अच्छी खबर है कि चुनाव आयोग ने अवध ओझा के नॉमिनेशन को लेकर उनका नाम वोटर लिस्ट में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं और उनका वोट दिल्ली में बन जाएगा। वह अपना नॉमिनेशन फाइल कर पाएंगे। इसके लिए भी मैं चुनाव आयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को बताया कि किस तरह से नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा के सांसद के कैंप से नए वोटर बनने के लिए पिछले 15 दिन में एप्लीकेशन डाली गई है। इस पर आश्वासन मिला है कि किसी भी हालत में कोई भी एक गलत वोट बनने नहीं दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा तीसरा मुद्दा खुलेआम नई दिल्ली विधानसभा के अंदर विपक्षी पार्टी के कैंडिडेट के चादर बांटने से जुड़ा था। रविवार को किदवई नगर में चादर बांटी गई है। एक अन्य कॉलोनी में जैकेट बांटी गई है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकल डीएम की जो रिपोर्ट आई है, वह रिपोर्ट यह कहती है कि कुछ नहीं हो रहा है। इस पर हमने कहा है कि पूरी दुनिया को दिखाई दे रहा है। लेकिन, डीएम को दिखाई नहीं दे रहा है। इसका मतलब है कि वो मिले हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब