न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : नाकाबंदी में पकड़ा गया 98 किलो पोस्त, तस्कर को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़-बीकानेर हाइवे स्थित करडू फांटे के निकट बुधवार को राजियासर पुलिस ने नाकाबंदी कर कारवाई की जिसमें एक तस्कर की कार से 98 किलो पोस्त बरामद किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 2:31:00

श्रीगंगानगर : नाकाबंदी में पकड़ा गया 98 किलो पोस्त, तस्कर को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़-बीकानेर हाइवे स्थित करडू फांटे के निकट बुधवार को राजियासर पुलिस ने नाकाबंदी कर कारवाई की जिसमें एक तस्कर की कार से 98 किलो पोस्त बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की है। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र चौधरी (18) पुत्र श्रवणराम जाट निवासी गांव गंगाणी पुलिस थाना करवड़ जिला जोधपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दर्ज केस की जांच सूरतगढ़ सदर एसएचओ पवन कुमार को सौंपी है।

एसएचओ विक्रम तिवारी ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान एक कार में पोस्त आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने करडू फांटे के निकट नाकाबंदी की। इस दौरान बीकानेर की ओर से दिल्ली नंबर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक युवक ने कार को भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम के कांस्टेबल विनोद ज्याणी, रविंद्र सिंह, चरण सिंह व दुर्गादत्त ने पीछाकर कार को रुकवाकर तलाशी ली, तो कार से पोस्त बरामद हुआ।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। एसएचओ तिवारी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। आरोपी कार को करडू सड़क मार्ग की ओर भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा किया, कि इस दौरान कार सड़क किनारे बड़े गड्ढे में फंस गई। आरोपी कार से उतरकर रेलवे ट्रैक की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि पोस्त कैलाश तांडी नामक युवक से खरीद कर लाया था, जो श्रीगंगानगर क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी पूर्व में भी अवैध नशे की सप्लाई कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल