न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन ड्राईवर को कचौरी की ऐसी चाहत की बीच रास्ते बंद कर देता हैं इंजन, फाटक पर खड़े लोगों को होती हैं परेशानी

सरकारी तंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकारी कर्मचारियों का ईमानदारी से काम करना जरूरी हैं। लेकिन कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां कर्मचारी अपनी मनमर्जी चलाते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया अलवर से जहां ट्रेन का लोको पायलट कचौरी के लिए बीच में ही इंजन बंद कर देता हैं जिसकी वजह से कई लोगों को फाटक पर बहुत देर इन्तजार करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 1:53:04

ट्रेन ड्राईवर को कचौरी की ऐसी चाहत की बीच रास्ते बंद कर देता हैं इंजन, फाटक पर खड़े लोगों को होती हैं परेशानी

सरकारी तंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकारी कर्मचारियों का ईमानदारी से काम करना जरूरी हैं। लेकिन कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां कर्मचारी अपनी मनमर्जी चलाते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया अलवर से जहां ट्रेन का लोको पायलट कचौरी के लिए बीच में ही इंजन बंद कर देता हैं जिसकी वजह से कई लोगों को फाटक पर बहुत देर इन्तजार करना पड़ता हैं। मामला हैं अलवर के दाउदपुर फाटक का जहां एक ट्रेन के लोको पायलट को हर दिन कचौरी खाने की ऐसी तलब लगती है कि वह रेल फाटक पर इंजन खड़ा कर देता है। मथुरा पैसेंजर ट्रेन अलवर जंक्शन पर पहुंचती है तो यहां उसका इंजन चेंज होता है। इंजन चेंज करने के लिए दाउदपुर फाटक से आगे तक जाना पड़ता है। इस दौरान इंजन जब वापस आ रहा होता है, तब कचौरियों का पैकेट लेने के लिए लोको पायलट इंजन को गेट के पास रोक देता है। गेटमैन फाटक के पास की दुकान से कचौरियां लाता है और लोको पायलट को दे देता है। इसके बाद ही इंजन वहां से आगे बढ़ता है।

लोको पायलट को कचौरियां पहुंचाने वाले फाटक पर तैनात रेलवे कर्मी का इस बारे में कहना है कि कुछ ही मिनटों के लिए तो इंजन रुकता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, जयपुर डीआरएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि मामला सामने आने के बाद जानकारी ली जा रही है। जांच शुरू कर दी है। अब एक्शन लिया जाएगा। अलवर स्टेशन अधीक्षक आरएल मीणा ने कहा, 'इंजन या ट्रेन को लोको पायलट अपनी मर्जी से नहीं रोक सकता। उसे कुछ अबनॉर्मल लगे तो रोक सकता है। कचौरी के लिए इस तरह इंजन रोकना गलत है। शंटिंग के समय भी इंजन की स्पीड तय होती है। उसी के अनुसार चलाना होता है।'

जब तक कचौरी लेकर लोको पायलट इंजन आगे नहीं बढ़ाता, तब तक लोग दोनों तरफ इंतजार करते रहते हैं। फाटक बंद होने पर हर दिन यहां सैकड़ों लोगों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि सुबह का समय सभी के लिए बेहद अहम होता है। किसी को अस्पताल पहुंचना होता है तो किसी को स्कूल। ये लोग ऐसे समय में कचौरी लेने-देने के लिए इंजन रोक देते हैं। इनको कोई कुछ कहने वाला नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट