न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्मीद से पहले हो सकते हैं आंध्रप्रदेश में विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। यहां के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के अनुसार, आंध्र प्रदेश चुनाव का कार्यक्रम उम्मीद से थोड़ा पहले जारी किया जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 2:26:20

उम्मीद से पहले हो सकते हैं आंध्रप्रदेश में विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। यहां के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के अनुसार, आंध्र प्रदेश चुनाव का कार्यक्रम उम्मीद से थोड़ा पहले जारी किया जा सकता है।

शुक्रवार 15 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने यह संकेत देते हुए कहा, "सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।" उन्होंने अपने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा, “हम चुनाव के लिए तैयार हैं, लेकिन फिर भी मंत्रियों को मैदानी स्तर पर कुशलता से काम करना चाहिए।"

विपक्षी दलों से सावधान रहने को कहा

उन्होंने कहा, ''चुनावों का कार्यक्रम पहले की तुलना में लगभग 20 दिन पहले जारी किया जा सकता है।'' जगन ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से विपक्षी दलों और उनका समर्थन करने वाले मीडिया संगठनों से सावधान रहने को भी कहा। उन्होंने उनसे कहा कि वे येलो मीडिया में चल रहे झूठे अभियान को हल्के में न लें और इसका पुरजोर खंडन करें।

सभी 175 सीटें जीतने का रखा है लक्ष्य

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अपना अभियान शुरू कर चुकी है। सीएम जगन मोहन रेड्डी का लक्ष्य सभी 175 सीटों को जीतना है। अभी 175 सदस्यों वाली विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 151 विधायक हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जगन मोहन रेड्डी पदयात्रा भी कर रहे हैं।

कई प्रभारियों का हाल ही में हुआ है तबादला

कुछ दिन पहले इंटरनल सर्वे, सामाजिक साधिकार यात्रा, गडपा गडपाकु मन प्रभुत्वम और कई अन्य पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के आकलन के आधार पर पार्टी ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों का फेरबदल किया था। बताया जा रहा है कि इसी तरह के कई बदलाव संगठन में भी हो सकते हैं।

इसके अलावा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में आए रिजल्ट को देखते हुए सत्ता विरोधी लहर पर भी नजर रख रही है। पार्टी ने फिलहाल ऐसी करीब 20-30 सीटें चिह्नित की हैं, जहां सत्ता विरोधी लहर दिखाई दे रही है और पार्टी के सिटिंग एमएलए हार सकते हैं। ऐसे में पार्टी इनके टिकट काटने की तैयारी में भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब