न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूस्टर डोज के लिए मुख्यमंत्री गहलोत लिखेंगे पीएम मोदी को पत्र, कहा- स्कूलों में कोरोना केस आना खतरनाक

सीएम ने कहा कि स्कूलों में कोरोना केस आना खतरनाक है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। तीसरी लहर राजस्थान में आनी ही नहीं चाहिए, यह हम सबका सोचना है। इसके लिए सबको सावधानियां रखनी होंगी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 4:27:03

बूस्टर डोज के लिए मुख्यमंत्री गहलोत लिखेंगे पीएम मोदी को पत्र, कहा- स्कूलों में कोरोना केस आना खतरनाक

कोरोना का दौर जारी हैं जो एक बार फिर से अपना प्रकोप दिखाने लगा हैं। दिवाली के बाद जब से स्कूल खुले हैं बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बीते तीन महीने से कोरोना से कोई मौत नहीं हुई हैं लेकिन बीते दिन एक बच्चे की कोरोना से जान चली गई थी। इसको लेकर शुक्रवार को सरकार ने तत्काल मीटिंग बुलाई। सीएम ने कहा कि स्कूलों में कोरोना केस आना खतरनाक है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। तीसरी लहर राजस्थान में आनी ही नहीं चाहिए, यह हम सबका सोचना है। इसके लिए सबको सावधानियां रखनी होंगी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोर ग्रुप के साथ कोरोना के हालात और रोकथाम पर रिव्यू बैठक की। गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की संभावनाएं तलाशने और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने का फैसला किया है। बैठक में अफसरों से जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने पर जोर देने को कहा है। जीनोम सीक्वेंसिंग और सीरो सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, हमने फैसला किया है कि आज ही प्रधानमंत्री को लिखेंगे कि कोरोना वैक्सीन की तीसरी बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दें। सालभर बाद अब तीसरी डोज की आवश्यकता है ताकि तीसरी लहर नहीं आए। पीएम को लिखेंगे कि बूस्टर डोज पर विचार करें और और इसकी मंजूरी दें। कई देशों में बूस्टर डोज लगाना शुरू कर दिया है। हमारे यहां भी कई लोगों को अब साल भर हो गया, इसलिए बूस्टर डोज लगाना चाहिए। केंद्र इसकी व्यवस्था करें।

गहलोत ने कहा, कोविड पर हमने आज समीक्षा बैठक करके डॉक्टरों की राय ली है। यूरोप और रूस में भयंकर रूप से कोरोना फैल रहा है। जर्मनी, रूस में बेड तक नहीं मिल रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना की वजह से यूरोप में 5 लाख लोग मर सकते हैं। यह भी एक धारणा है कि कोरोना जब यूरोप में आता है तो दो महीने बाद एशिया में आता है। हमारा देश भी उसी में है। कोरोना की हमारे यहां भी संख्या बढ़ी है, इसलिए हमने रिव्यू किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट