न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में नाइट कर्फ्यू को लेकर बढ़ी सख्ती, अब रात 9 बजे ही बंद हो जाएंगे बाजार

सख्ती बरतते हुए राज्य सरकार ने अब 8 की जगह 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया हैं जिसमें अब रात 9 बजे से ही बाजार बंद हो जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Mar 2021 7:31:25

राजस्थान में नाइट कर्फ्यू को लेकर बढ़ी सख्ती, अब रात 9 बजे ही बंद हो जाएंगे बाजार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान में सख्ती बरती जा रही हैं और नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। इसमें और सख्ती बरतते हुए राज्य सरकार ने अब 8 की जगह 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया हैं जिसमें अब रात 9 बजे से ही बाजार बंद हो जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोरोना कोर ग्रुप की बैठक ली। बैठक में नई गाइडलाइन को मंजूरी दी गई। राजधानी जयपुर समेत कोरोना प्रभावित 10 शहरों में सख्ती लागू की जाएगी।

इससे पहले 21 मार्च को गृह विभाग ने काेरोना गाइडलाइन जारी कर पांबदियां लगाई थीं। इस दिन ही रात 10 बजे बाजार बंद करने और 8 शहरों में रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया था। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में 22 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। लेकिन कोरोना केस बढ़ने के बाद अब सख्ती बढ़ाते हुए अबुरोड़ और चित्तौरगढ़ में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया हैं।

कोरोना की नई गाइडलाइन में कोचिंग संस्थान को लेकर भी सख्ती बढ़ेगी। कोचिंग बंद करने या स्टूडेंट कम करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसी के साथ स्वीमिंग पूल को लेकर भी नई पाबंदियां लगना तय है। बिना मास्क वाले व्यक्ति को सामान देने पर जुर्माने के साथ दुकान सीज होगी।

नाइट कर्फ्यू से इन्हें रहेगी छूट

आईटी कंपनियों, रेस्टोरेंट, कैमिस्ट शॉप, जरूरी और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित ऑफिस, विवाह संबंधी समारोह, चिकित्सा संस्थान, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्री, माल परिवहन करने वाले वाहन, लोडिंग-अनलोडिंग में लगे कर्मचारी नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था से पहले की तरह मुक्त होंगे।

गहलोत ने लिखा- किसी कीमत पर कंप्रोमाइज नहीं करेंगे

कोरोना समीक्षा बैठक के बाद CM अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नो मास्क नो एंट्री' का पालन सख्ती से कराया जाएगा। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हम किसी कीमत पर कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। वैक्सीनेशन बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में कोविड कंट्रोल को लेकर जिलेवार एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर फोकस करने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत