न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 1 मई से इन 11 जिलों मे 18 वर्ष से ऊपर वालों का होगा वैक्सीनेशन

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा 35 से 45 एज ग्रुप के लोगों का वैक्सीनेशन 9 जिलों में कराने की बात कही थी। लेकिन अब ये वैक्सीनेशन पूरे राज्य के 33 जिलों में न होकर ज्यादा संक्रमण वाले सिर्फ 11 जिलों में ही करवाया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 7:41:27

राजस्थान : 1 मई से इन 11 जिलों मे 18 वर्ष से ऊपर वालों का होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में 1 मई से 18 से 45 वर्ष की उम्र वालों को भी वैक्सीनेशन की बात कही जा रही थी लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते इस पर संशय बना हुआ था। इसमें चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा 35 से 45 एज ग्रुप के लोगों का वैक्सीनेशन 9 जिलों में कराने की बात कही थी। लेकिन अब ये वैक्सीनेशन पूरे राज्य के 33 जिलों में न होकर ज्यादा संक्रमण वाले सिर्फ 11 जिलों में ही करवाया जाएगा। यानी सरकार ने 4 घंटे बाद ही अपना फैसला बदल लिया। राजस्थान में एक मई से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, सीकर, अजमेर, धौलपुर और पाली जिले में वैक्सीनेशन होगा। ऐसे में इन जिलों में शनिवार से 18 से 45 साल के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।

शुक्रवार सुबह मीडिया से बातचीत में चिकित्सा मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 से 45 साल की उम्र के करीब 3.25 करोड़ लोग हैं, जिन्हें वैक्सीन लगनी हैं। राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 3.75 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। कंपनी ने आगामी एक-दो दिन में केवल 3 लाख डोज ही देने की बात कही है। ऐसे में समस्या ये खड़ी हो रही है कि इतनी-सी वैक्सीन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कैसे लगाई जाएगी। ऐसे में हम यह विचार कर रहे हैं कि वैक्सीन की खेप आने के बाद इसे उन 9 बड़े जिलों में भिजवाया जाए, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। इन जिलों में 35 से 45 साल की उम्र के लोगों को पहले वैक्सीन लगा दी जाए।

लेकिन इस बयान के चार घंटे बाद ही चिकित्सा विभाग ने मंत्री के हवाले से प्रेसनोट जारी किया। इसमें कहा गया कि 1 मई से 18 से 44 उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन किया जाएगा, लेकिन वैक्सीनेशन केवल उन 11 जिलों में ही होगा, जहां संक्रमित केस ज्यादा आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए