न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मिलेगी बेल या फिर जाएंगे जेल, आज होगा फैसला

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिलेगी या 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा इसका फैसला आज हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 9:49:01

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मिलेगी बेल या फिर जाएंगे जेल, आज होगा फैसला

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिलेगी या 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा इसका फैसला आज हो सकता है। आर्यन खान और कुछ अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर आज दोपहर 12 बजे सुनवाई होनी है। इससे पहले गुरुवार को 4 घंटे लंबी चली सुनवाई के बाद अदालत ने आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया था।

अदालत ने मामले में आर्यन खान और सात अन्य आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में दो जमानत अर्जी दी हैं। दो में से एक अंतरिम जमानत की याचिका है ताकि आर्यन को तत्‍काल जमानत मिले और दूसरी रेगुलर बेल की यानी जब तक इस केस की जांच हो, तब तक वे जमानत पर रहें। लेकिन NDPC एक्‍ट के तहत NCB पहले ही रेगुलर बेल का विरोध कर चुकी है।

अदालत में NCB उनके वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि जेल भेजने से पहले आरोपी का कोविड टेस्ट किया जाता है और अभी आर्यन का कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि आज अदालत से जमानत रिजेक्ट होने की सूरत में आर्यन का पहले कोविड टेस्ट होगा और फिर उन्हें नवी मुंबई की तलोजा जेल में भेजा जाएगा।

NCB चाहती थी 11 अक्टूबर तक कस्टडी

गोवा जा रहे क्रूज पर तीन अक्टूबर को की गई छापेमारी के दौरान आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्जेंट को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था जबकि बाकी पांच अन्य आरोपियों को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। NCB ने इनकी कस्टडी 11 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने यह अपील नहीं मानी और आर्यन खान समेत सभी आठ आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

आर्यन के वकील ने कोर्ट में रखी ये बात

सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से कहा कि 2 रातों से आर्यन से पूछताछ नहीं हुई है। फिर भी NCB आर्यन की कस्टडी मांग रही है। मानशिंदे ने कहा कि NCB बार-बार कह रही है कि वह मुख्य आरोपी तक पहुंचना चाहती है, लेकिन तब तक आर्यन को बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता। आर्यन केस से पहले अचित कुमार के मामले की सुनवाई हुई। उन्हें 9 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेज दिया गया। आर्यन और मर्चेंट के बयानों के आधार पर अचित कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

NCB की तरफ से किया गया ये दावा

NCB की तरफ से दावा किया गया कि आर्यन के फोन से पिक्चर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं, जो इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं। NCB ने कहा था- चैट्स में कई कोड नेम भी पाए गए हैं और उसका पता लगाने के लिए कस्टडी की जरूरत है।

मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी

आपको बता दे, इस मामले में अब तक 17 लोगों को NCB गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इनमें से 8 लोग न्यायिक हिरासत में और अन्य 8 आरोपी 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में हैं।

अदालत ने जिन्हें जेल भेजा है उनमें आर्यन के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा, इश्मीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल, मुनमुन धामीचा और नूपुर सतीजा शामिल हैं। इस केस में अधिकारियों ने कथित रूप से कोकीन, मेफेड्रोन, चरस, हाइड्रोपोनिक और एमडीएमए जैसी कई ड्रग्स और 1.33 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?