न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिक गई अनिल अंबानी की RNIL, स्वान एनर्जी ने खरीदा, शेयर में आई तेजी

किस्त के भुगतान की खबर का सीधा असर स्वान एनर्जी के शेयरों पर दिखाई दिया। बीते शुक्रवार को ये स्टॉक 18.58 फीसदी की तेजी लेते हुए अपने 52-वीक के हाई पर पहुंच गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 5:44:18

बिक गई अनिल अंबानी की RNIL, स्वान एनर्जी ने खरीदा, शेयर में आई तेजी

मुम्बई। एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (RNIL) अब सोलर प्लांट लगाने वाली दिग्गज फर्म स्वान एनर्जी के पोर्टफोलियो में शामिल हो चुकी है। इसके बाद से ही Swan Energy Stock में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। बीते कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को जहां इसमें 19 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली थी, तो वहीं सोमवार को भी 5 फीसदी की तेजी के साथ शेयर बंद हुआ।

स्वान एनर्जी ने किया अग्रिम भुगतान

स्वान एनर्जी के शेयरों ने ये रफ्तार कंपनी द्वारा अनिल अंबानी की कंपनी के लिए की गई डील के तहत अग्रिम भुगतान किए जाने की खबर के बाद पकड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के समाधान योजना के जरिए स्वान एनर्जी ने रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (RNIL) के अधिग्रहण के लिए अग्रिम भुगतान पूरा कर लिया है। इस भुगतान के तहत 231.42 करोड़ रुपये की रकम जारी की गई है।

इतने कर्ज में डूबी थी कंपनी

Anil Ambani की आरएनआईएल की 2,133 करोड़ रुपये की समाधान योजना दिसंबर 2022 में एनसीएलटी द्वारा अनुमोदित की गई थी। इस डील के तहत रेज्यूल्यूशन जीतने वाले एप्लीकेंट को लेंडर्स को छह किस्तों में भुगतान करना था और कंपनी के कर्जदाताओं को मार्च 2023 तक अग्रिम भुगतान के रूप में 293 करोड़ रुपये की किस्त जारी करनी थी, लेकिन इसमें लगातार तेजी हुई। वहीं Swan Energy की ओर से जानकारी शेयर की गई है कि अग्रिम भुगतान पूरा कर दिया गया है।

शुक्रवार को रॉकेट की तरह भागा था शेयर

किस्त के भुगतान की खबर का सीधा असर स्वान एनर्जी के शेयरों पर दिखाई दिया। बीते शुक्रवार को ये स्टॉक 18.58 फीसदी की तेजी लेते हुए अपने 52-वीक के हाई पर पहुंच गया था। हालांकि कारोबार खत्म होने पर इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी और ये 12.13 फीसदी चढ़कर 368.95 रुपये पर क्लोज हुआ था। Swan Energy Share की कीमत में ये उछाल सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी दिखाई दिया है।

सोमवार को छू लिया नया हाई लेवल

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की धीमी शुरुआत हुई थी, लेकिन इसके बावजूद स्वान एनर्जी लिमिटेड का स्टॉक बढ़त के साथ खुला। हालांकि कारोबार के अंत में सोमवार को शेयर 5.23 फीसदी की तेजी के साथ 388.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर ने 52वीक के हाई को भी टच किया।

स्वान एनर्जी ग्रुप के प्रमोटर पारेश मर्चेंट ने कहा, 'रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का अधिग्रहण स्वान एनर्जी को ऑयल, गैस, केमिकल्स, पोर्ट्स, डिफेंस एंड शिपयार्ड्स की बड़ी लीग में लेकर जाएगा।' इस डील के साथ स्वान एनर्जी लिमिटेड नेवल डिफेंस, कमर्शियल वेसेल मैन्युफैक्चरिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बड़ी प्राइवेट कंपनी के रूप में उभरना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज