न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टिकट कटने से नाराज एससी आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने दिया इस्तीफा, गहलोत-पायलट के टकराव को बताया कारण

टिकट कटने के बाद सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 4:47:33

टिकट कटने से नाराज एससी आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने दिया इस्तीफा, गहलोत-पायलट के टकराव को बताया कारण

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की ओर से जारी सूची में धौलपुर जिले की बसेड़ी विधानसभा (एससी) सीट से पार्टी ने वर्तमान विधायक एवं राज्य एससी आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट काट दिया। कांग्रेस पार्टी ने देर शाम को जारी की चौथी सूची में कांग्रेस नेता संजय जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। संजय गत करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. मनोज राजौरिया ने शिकस्त दी।

टिकट कटने के बाद सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। खिलाड़ी लाल बैरवा ने टिकट कटने के लिए गहलोत और सचिन के बीच टकराव को जिम्मेदार बताया है। खिलाड़ी लाल बैरवा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को भेजे अपने त्याग पत्र में कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय दिलाने में सफल नहीं होने की वजह से यह कदम उठाया है।

बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा पिछले दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे थे। बैरवा सीएम अशोक गहलोत पर भी टीका-टिप्पणी करने भी नहीं चूके थे। इन्हें पायलट गुट का बताया जाता है। फिलहाल टिकट घोषणा में कांग्रेस ने भाजपा से बाजी मार ली है। कांग्रेस धौलपुर जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा ने केवल धौलपुर सीट पर ही प्रत्याशी घोषित कर पाई है। बताते दें कि बसेड़ी कांग्रेस प्रत्याशी संजय जाटव की मां वर्तमान में सरमथुरा पंस. की प्रधान हैं।

बाड़ी सीट बनी हॉट, अभी तक नहीं खोले पत्ते

कांग्रेस ने बाड़ी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं करने से हॉट बना दिया है। वर्तमान में बाड़ी से कांग्रेस के गिर्राज सिंह मलिंगा विधायक हैं। लेकिन चौथी सूची में भी पार्टी ने अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। उधर, भाजपा की तरफ से भी यह सीट खाली बनी हुई है। उधर, भाजपा राजाखेड़ा और बसेड़ी सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने को लेकर खासा समय ले रही है। टिकट के दावेदार जयपुर से लेकर दिल्ली तक जमे हुए हैं। टिकट घोषणा नहीं होने से फिलहाल दावेदार असमंजस की स्थिति में हैं। इसको देखते हुए कुछ दावेदारों ने पहले से ही नामांकन फार्म ले रखे हैं।

कांग्रेस के तीन सीटों पर चेहरे आए सामने

कांग्रेस की ओर से बसेड़ी सीट पर संजय के प्रत्याशी घोषित करने के बाद पार्टी तीन सीटों पर प्रत्याशी बना चुकी है। सबसे पहले पार्टी ने राजाखेड़ा सीट पर वर्तमान विधायक रोहित बोहरा का नाम घोषित किया। इसके बाद गत दिनों कांग्रेस में शामिल हुई धौलपुर विधायक और भाजपा से निष्कासित शोभारानी कुशवाहा को धौलपुर सीट से उम्मीदवार बनाया। जबकि भाजपा अभी तक धौलपुर सीट पर डॉ.शिवचरण कुशवाह को ही प्रत्याशी घोषित कर पाई है। धौलपुर सीट पर बसपा की तरफ से पूर्व चेयरमैन रीतेश शर्मा पहले ही प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट