Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द जारी हो सकती हैं कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति, गहलोत कैबिनेट ने दी नियमों में संशोधन को मंजूरी

बुधवार रात को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से सेवा नियमों में संशोधन की मंजूरी के बाद जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने का रास्ता साफ हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 2:15:48

जल्द जारी हो सकती हैं कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति, गहलोत कैबिनेट ने दी नियमों में संशोधन को मंजूरी

राजस्थान सरकार ने 20 फरवरी 2020 को बजट में राजस्थान में पहली बार कंप्यूटर शिक्षक केडर बना के भर्ती करने की घोषणा की थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन अभी तक विज्ञप्ति जारी नहीं की है। राजस्थान हाइकोर्ट ने भी 24 अक्टूबर को विभाग व सरकार को 4 महीने में फरवरी तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के आदेश दिए हुए हैं। इस बीच बुधवार रात को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से सेवा नियमों में संशोधन की मंजूरी के बाद जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने का रास्ता साफ हो गया है।
कैबिनेट ने राजस्थान शैक्षिक (राज्य और अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 में संशोधन को मंजूरी दी है। इस संशोधन में सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी स्कूलों में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए नियमों में संशोधन की अधिसूचना के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई है। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियमों में संशोधन के बिना आगे की प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब जल्द भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षक लंबे समय से जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आज भी बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन किया और सीएम निवास कूच की कोशिश की थी। पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। बेरोजगार अभ्य​र्थियों से बाद में सीएम की विशिष्ट सचिव ने मुलाकात कर मांगें पूरी करने कर आश्वासन दिया था। इसके बाद ही कैबिनेट में नियमों के संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका