न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताई चिंता, कहा - एलन मस्क ने जो ट्विटर खरीदा है, वह पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है

ट्विटर की कमान संभालते ही एलन मस्क ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने पर चिंता जताते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Nov 2022 9:09:58

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताई चिंता, कहा - एलन मस्क ने जो ट्विटर खरीदा है, वह पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है

अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर का सौदा पूरा कर पूरी तरह से ट्विटर खरीद लिया है। दुनिया के मशहूर अरबपति और इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी के सीईओ एलन मस्क के हाथों में अब विश्व के सर्वाधिक प्रभावशाली सोशल मीडिया मंच यानी ट्विटर की कमान है। ट्विटर की कमान संभालते ही एलन मस्क ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने पर चिंता जताते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एलन मस्क ने वह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर खरीदा है, जो पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम सभी इस बारे में चिंतित हैं कि एलन मस्क ने एक ऐसा संगठन (ट्विटर) खरीदा है, जो दुनियाभर में झूठ बोलता है। अमेरिका में अब कोई एडिटर नहीं है। हम कैसे उम्मीद करें कि बच्चे यह समझने में सक्षम होंगे कि दांव पर क्या लगा है?

इस बीच एलन मस्क ने ट्विटर से स्टाफ की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। ट्विटर में जारी छंटनी को लेकर कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि उनके पास और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने ट्विटर पर छंटनियों की खबर पर मुहर लगाई है।

मस्क ने ट्विटर का श्रम बल घटाने को लेकर शनिवार को ट्वीट कियाजब कंपनी हर दिन 40 लाख डॉलर (32 करोड़ रुपये से अधिक) का घाटा झेल रही हो तब दुर्भाग्यवश और कई विकल्प नहीं रह जाता है। उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों को भी कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है उन्हें 3 महीने का वेतन दिया गया है जो कानूनी अनिवार्यता से 50 फीसदी अधिक है।

बता दे, एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नेड सेगल तथा कानूनी मामलों की शीर्ष अधिकारी विजया गाड्डे को हटा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर