न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में गिरी इंडियन मिसाइल को लेकर भारत के साथ आया अमेरिका, कहा - यह जानबूझकर किया गया अटैक नहीं

एजेंसी के मुताबिक अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हमारे पास इस तरह के संकेत नहीं है कि यह सब जानकर किया गया था, इस बारे में भारत ने भी कहा है कि यह एक दुर्घटना के अलावा कुछ भी नहीं था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 8:38:58

पाकिस्तान में गिरी इंडियन मिसाइल को लेकर भारत के साथ आया अमेरिका, कहा - यह जानबूझकर किया गया अटैक नहीं

9 मार्च को भारत की तरफ से गलती से चली मिसाइल पर पाकिस्तान में बवाल जारी है। यह सब ऐसे वक्त हो रहा है जब मुल्क का सियासी पारा भी बेहद गर्म है और इमरान सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने वाली है। हालांकि, भारत ने इस पर स्पष्टीकरण दिया था कि यह तकनीकी खराबी के कारण हुई एक घटना थी। अब अमेरिका भी भारत के पक्ष में आ गया है। बता दें कि अमेरिका ने कहा कि यह महज एक आकस्मिक घटना थी, यह जानबूझकर किया गया अटैक नहीं था।

एजेंसी के मुताबिक अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हमारे पास इस तरह के संकेत नहीं है कि यह सब जानकर किया गया था, इस बारे में भारत ने भी कहा है कि यह एक दुर्घटना के अलावा कुछ भी नहीं था।

बता दें कि भारत ने शुक्रवार को कहा था कि 2 दिन पहले गलती से एक मिसाइल लॉन्च हुई थी जो कि पाकिस्तान में गिरी, यह एक गलती से हुई घटना थी। जो कि नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

वहीं पाकिस्तान ने कहा था कि वह मिसाइल की "आकस्मिक गोलीबारी" पर भारत की सफाई से संतुष्ट नहीं है। साथ ही पाक ने घटना के आसपास के तथ्यों को सटीक रूप से स्थापित करने के लिए एक संयुक्त जांच की मांग की है।

इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने मिसाइल का वक्त रहते पता न लगाने के आरोप में एयरफोर्स डिप्टी चीफ और दो एयर मार्शल्स को बर्खास्त कर दिया है। भारत में पाकिस्तान के एम्बेसेडर रह चुके पूर्व डिप्लोमैट और स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट डॉक्टर अब्दुल बासित ने पाकिस्तान की फिक्र में और इजाफा कर दिया। बासित ने कहा- भारत कुछ बेहद खतरनाक प्लान कर रहा है और हमें वक्त रहते सतर्क हो जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक

SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा

बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी

केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां

मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी

SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा

SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे

सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला

लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला