Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रा पर लगातार दूसरी साल कोरोना का ग्रहण! हुई रद्द, 28 से हो सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

कोरोना संक्रमण के कारण चल रहे मौजूदा हालात को देखते हुए इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। पिछले साल भी अमरनाथ यात्रा

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 6:34:38

अमरनाथ यात्रा पर लगातार दूसरी साल कोरोना का ग्रहण! हुई रद्द, 28 से हो सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

कोरोना संक्रमण के कारण चल रहे मौजूदा हालात को देखते हुए इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। पिछले साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी और कारण कोरोना ही था। हालांकि श्रद्धालु इस बार 28 जून से ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। श्री अमरनाथ छड़ी मुबारक को 22 अगस्त को गुफा में ले जाया जाएगा।

हिमालय के ऊंचाई वाले हिस्से में 3880 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के मंदिर के लिए 56 दिवसीय यात्रा 28 जून को पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू होनी थी। यह यात्रा 22 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन खत्म होती। सामान्य दिनों में हर साल हजारों लोग पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर जाते हैं।

इससे पहले कोविड-19 को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन को निलंबित कर दिया गया था। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने भी कहा था कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के कार्यालय ने ट्वीट किया कि व्यापक जनहित को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि इस साल अमरनाथ यात्रा नहीं होगी। यह इस साल भी सांकेतिक होगी और सभी धार्मिक परंपराएं पवित्र गुफा में ही पूरी की जाएंगी।

अमरनाथ यात्रा को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। तब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार जल्द ही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा आयोजित करने पर फैसला करेगी, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लोगों की जान बचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख