न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच डूंगरपुर जिले में मिले कोरोना मरीज, मचा हडकंप, लगाया गया कर्फ्यू, दुकानें भी बंद

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलियाकोट की मोहम्मदी कॉलोनी में मां-बेटे सहित 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कॉलोनी में कर्फ्यू लगा दिया है। कॉलोनी के आसपास के इलाके में बैरिकेटिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 11:50:38

राजस्थान:  ओमिक्रॉन के खतरे के बीच डूंगरपुर जिले में मिले कोरोना मरीज, मचा हडकंप, लगाया गया कर्फ्यू, दुकानें भी बंद

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलियाकोट की मोहम्मदी कॉलोनी में मां-बेटे सहित 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कॉलोनी में कर्फ्यू लगा दिया है। कॉलोनी के आसपास के इलाके में बैरिकेटिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई है। कर्फ्यू की वजह से कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है। कॉलोनी की दुकानें और लोगों की आवाजाही बंद है। सूरत से लौटी कोरोना संक्रमित महिला के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन जिनोम जांच के लिए पूना लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट 10 दिन बाद आएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर में गलियाकोट की रहने वाली महिला सूरत से 23 नवंबर की रात लौटी थी। फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। 26-27 नवंबर को महिला के बेटे की शादी थी जिसमें 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए। महिला की रिपोर्ट 1 दिसंबर को पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार व पड़ोसियों की जांच की तो बेटा और एक पड़ोसी भी संक्रमित मिले।

गलियाकोट सीएचसी के डॉ जाखड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमित युवक और महिला दोनों घर पर होम आइसोलेट हैं। दोनों के सर्दी-जुकाम की तकलीफ है और उन्हें दवाइयां दे दी गई हैं। पहली बार पॉजिटिव आई महिला के ओमिक्रॉन सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही जरूरत के अनुसार इनके जिनोम सैंपल भी लेकर भेजे जाएंगे। डॉ जाखड़ ने बताया कि गलियाकोट कस्बे में 1 एएनएम और एक आशा सहयोगिनी की 5 टीमें लगाकर रोजाना सर्वे कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक 350 घरों का सर्वे किया है, जिसमें 70 लोगों में सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी शिकायत थी। उन्हें दवाइया दे दी हैं। इन लोगों में दो पॉजिटिव आए, जबकि दूसरे सभी निगेटिव आए हैं। डॉ जाखड़ ने बताया कि पांच दिन बाद एक बार फिर गलियाकोट कस्बे में बड़े पैमाने पर सर्वे करवाया जाएगा। क्षेत्र में लगे कर्फ्यू की पालना के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट