न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वकीलों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर लगाए आरोप

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अधिवक्ताओं का समर्थन करते हुए कहा कि इंसाफ के लिए साथ खड़े होने वाले वकीलों के लिए आज शासन-प्रशासन में कोई साथ खड़े होने को तैयार नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 6:43:45

वकीलों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर लगाए आरोप

हापुड। हापुड़ में वकीलों के कथित लाठीचार्च मामले को लेकर कई जिलों के वकील विरोध कर रहे हैं। वकीलों के विरोध प्रदर्शन की वजह से न्यायिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं अब वकीलों के इस विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दे दिया है। इस बात का एलान खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया है, अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात का एलान किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अधिवक्ताओं का समर्थन करते हुए कहा कि इंसाफ के लिए साथ खड़े होने वाले वकीलों के लिए आज शासन-प्रशासन में कोई साथ खड़े होने को तैयार नहीं है। सपा मांग करती है कि हापुड़ पुलिस द्वारा जिला न्यायालय के महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं पर बर्बरता से किए गए लाठी चार्ज के विरोध में पिछले 12 दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म कराने का भाजपा सरकार तत्काल बात कर सौहार्दपूर्ण रास्ता निकाले।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"भाजपा के राज में शासन-प्रशासन ही अराजक हो गया है। तथाकथित डबल इंजन की ताकत का इस्तेमाल भाजपा तरक्की की जगह अपने खिलाफ पनप रहे आक्रोश को दबाने के लिए कर रही है। अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता भाजपा सरकार का अहंकार तोड़ देंगे। सपा वकीलों के साथ का ऐलान करती है, उनके लिए इंसाफ की मांग करती है।"

बता दें कि हापुड़ में वकीलों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वकील बुधवार को न्यायिक कार्यों से दूर रहे। कई जिलों के वकीलों ने राज्य सरकार की निष्क्रियता के विरोध में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों को बुधवार को काम फिर से शुरू करना था लेकिन उन्होंने गुरुवार तक दो दिन और हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

वहीं इस मामले को लेकर यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने कहा कि मंगलवार रात बार काउंसिल की बैठक में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि राज्य भर के वकील 13-14 सितंबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे। बता दें कि हापुड़ में 29 अगस्त को लाठीचार्ज की कथित घटना को लेकर राज्य भर के वकील हड़ताल पर हैं। विरोध कर रहे वकीलों के अनुसार घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात