न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 30 स्थानों पर चुनाव लडेगी अजय सिंह चौटाला की जेजेपी पार्टी, गठबंधन के लिए भाजपा से बातचीत जारी

राजस्थान में जेजेपी पार्टी 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी कल सूची जारी कर सकती है। हालांकि भाजपा से गठबंधन के लिए बातचीत जारी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने शनिवार को हरियाणा के सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद यह बात कही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 1:10:19

राजस्थान में 30 स्थानों पर चुनाव लडेगी अजय सिंह चौटाला की जेजेपी पार्टी, गठबंधन के लिए भाजपा से बातचीत जारी

जयपुर। राजस्थान में जेजेपी पार्टी 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी कल सूची जारी कर सकती है। हालांकि भाजपा से गठबंधन के लिए बातचीत जारी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने शनिवार को हरियाणा के सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद यह बात कही।

ज्ञातव्य है कि राजस्थान के सीकर जिले में जेजेपी का जनाधार माना जाता है। सीकर से देवीलाल चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि सीकर जिले की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से नंदकिशोर महरिया ने जेजेपी की तरफ से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया था जेजेपी चुनाव लड़ेगी। उनकी घोषणा के बाद ही आज अजय सिंह चौटाला का बयान आया है। चौटाला ने साफ कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए प्रयासरत है। ऐसा नहीं हुआ तो अकेले ही चुनाव लड़ा जाएगा। अजय सिंह की घोषणा के बाद भाजपा मुश्किल में आ गई है। एनडीए के गठक दलों में रार हो गई है।
भाजपा के नेता कर रहे हैं विरोध

दरअसल, राजस्थान भाजपा अजय चौटाला को कोई सीट देना नहीं चाहती है। भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा आलाकमान ने पहली सूची में जेजेपी के गढ माने जाने वाले सीकर में उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। ऐसे में जेजेपी को नुकसान हो सकता है। दांतारामगढ़ से अजय चौटाला विधायक भी रह चुके हैं। जबकि नंदकिशोर महरिया फतेहपुर से विधायक रह चुके हैं। यदि दोनों के बीच गठबंधन नहीं होता है तो भाजपा को नुकसान हो सकता है, क्योंकि जेजेपी की जाटों में पकड़ मानी जाती है।

चौटाला ने गहलोत पर साधा निशाना

गौरतलब है कि भाजपा और जेजेपी का हरियाणा में गठबंधन है। लेकिन राजस्थान में आमने-सामने हैं। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह ने हाल ही में राजस्थान का दौरा किया। संकेत दिए थे कि उनकी पार्टी 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चौटाला ने इस दौरान गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता की चाबी जेजेपी के पास रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट