न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुलिस की समझाइश से थाने में हुई अनोखी शादी, विवाद के बाद तैयार हुए दोनों परिवार

युगल प्रेमी थे और यहां थाने में दोनों परिवार के बीच हुए विवाद का मामला दर्ज था। ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि थाने में मुकदमा दर्ज था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 May 2021 7:40:13

कोटा : पुलिस की समझाइश से थाने में हुई अनोखी शादी, विवाद के बाद तैयार हुए दोनों परिवार

कोटा जिले के रामगंजमंडी कस्बे में एक अनोखा मामला सामने आया जहां पुलिस की समझाइश से थाने में ही शादी हुई। युगल प्रेमी थे और यहां थाने में दोनों परिवार के बीच हुए विवाद का मामला दर्ज था। ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि थाने में मुकदमा दर्ज था। आज युवक-युवती के परिजनों ने आपसी समझाइश से निर्णय लिया है। थाना परिसर में युवक-युवती ने एक दूसरे को माला पहनाई है। प्रकरण का निस्तारण हुआ है। पुलिस के समझाने के बाद दो परिवारों में आपसी रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी करवाई गई। प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में ही एक दूसरे के गले में माला डाली। दोनों ने परिवार के सदस्यों के साथ थानाधिकारी का भी आशीर्वाद लिया। फिर नवविवाहित जोड़ा थाने से बाइक पर बैठकर घर चला गया।

कस्बे के मारुति नगर निवासी 22 साल की गौरी उर्फ नन्दनी का अपने ही मोहल्ले में रहने वाले 24 साल के मोतीलाल से प्रेम संबन्ध था। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ रामगंजमंडी थाने में शिकायत दी थी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। आज दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया। थाने में युवक के पिता और युवती का भाई पहुंचे। दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की। पुलिस ने भी दाेनों पक्षों को समझाया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपसी रजामंदी से शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से लिखित में भी शपथपत्र लिया। इसके बाद सभी की सहमति से युवक-युवती ने थाना परिसर में बने मंदिर के सामने एक दूसरे को माला पहनाई। इस दौरान प्रेमी युगल ने परिजनों, थानाधिकारी और थाने में मौजूद स्टाफ का आशीर्वाद लिया। फिर दोनों बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल