न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना और गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट के बाद जयपुर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान के जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से एयरपोर्ट पर गहन छानबीन की। एयरपोर्ट प्रबंधन को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सीआईएसएफ ने परिसर की तलाशी ली। एयरपोर्ट की चप्पे-चप्पे पर गहन तलाशी ली गई। इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एयरपोर्ट पर सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 7:45:42

पटना और गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट के बाद जयपुर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर। राजस्थान के जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से एयरपोर्ट पर गहन छानबीन की। एयरपोर्ट प्रबंधन को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सीआईएसएफ ने परिसर की तलाशी ली। एयरपोर्ट की चप्पे-चप्पे पर गहन तलाशी ली गई। इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एयरपोर्ट पर सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को ऐसी धमकी मिली है। एयरपोर्ट अधिकारियों को अप्रैल में भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं। इससे पहले दिन में एक निजी कॉलेज को भी बम विस्फोट की धमकी मिली थी, जो झूठी निकली। पुलिस ने बताया कि बम की धमकी मिलने की सूचना पर फौरन एक पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते को मौके पर रवाना किया गया। इसके बाद कॉलेज में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज को कॉलेज परिसर में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिला जिसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि ई-मेल भेजने वालों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही है। ईमेल 'केएनआर' ग्रुप के नाम से भेजा गया था। 'केएनआर' ग्रुप ने पिछले महीने दिल्ली में स्कूलों को दी गई बम धमकियों की जिम्मेदारी भी ली है।

जयपुर एयरपोर्ट के अलावा बिहार के पटना और गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद एयरपोर्ट्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जांच अधिकारी एयरपोर्ट के कोने-कोने की जांच कर रहे हैं। पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डा निदेशक को मंगलवार दोपहर 1:10 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला जिसके बाद सुरक्षा तुरंत बढ़ा दी गई। यही नहीं चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 286 यात्रियों के साथ दुबई जाने वाली फ्लाइट बम की धमकी मिलने के बाद रद्द कर दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट