न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में ED के बाद अब हुई IT की एंट्री, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के दफ्तर पर हुई कार्रवाई

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर ईडी की कार्रवाई के बाद अब सीएम के करीबी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के उदयपुर स्थित दफ्तर पर इनकम टैक्स की कार्रवाई हुई है। नासिक और उदयपुर सहित आठ ठिकानों पर कार्रवाई होना बताया गया है। कार्रवाई मुम्बई इनकम टैक्स की टीम कर रही है, जो मुम्बई में किसी फर्म के साथ बड़े लेनदेन को लेकर जांच कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 9:28:07

राजस्थान में ED के बाद अब हुई IT की एंट्री, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के दफ्तर पर हुई कार्रवाई

उदयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर ईडी की कार्रवाई के बाद अब सीएम के करीबी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के उदयपुर स्थित दफ्तर पर इनकम टैक्स की कार्रवाई हुई है। नासिक और उदयपुर सहित आठ ठिकानों पर कार्रवाई होना बताया गया है। कार्रवाई मुम्बई इनकम टैक्स की टीम कर रही है, जो मुम्बई में किसी फर्म के साथ बड़े लेनदेन को लेकर जांच कर रही है।

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की रोड निर्माण संबंधी कम्पनी चेतक इंटरप्राइजेज के फतहपुरा स्थित दफ्तर पर मुम्बई इनकम टैक्स की टीम पहुंची। कार्रवाई की शुरुआत नासिक से हुई और फिर टीम ने उदयपुर में भी छानबीन शुरू की। यहां फतहपुरा स्थित दफ्तर पर कार्रवाई के दौरान बाहरी दखल से बचने के लिए दफ्तर पर ताला जड़ दिया गया और अंदर दस्तावेजों की जांच पड़ताल चलती रही।

अंदर कार्रवाई में जुटे टीम सदस्यों ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। बताया गया कि कम्पनी की ओर से मुम्बई में एक फर्म के साथ बड़ा लेनदेन किया गया। जांच के दायरे में आने के बाद टीमों ने कम्पनी के दफ्तरों पर पड़ताल शुरू की।

गौरतलब है कि चर्चित पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित सरकारी आवास और सीकर स्थित निजी आवास, वहीं हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित हुए निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर छापा मारा था। इसके विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को ईडी दफ्तर का घेराव भी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट