Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के इन प्रदेशों में REET की वजह से बंद रहेगा इंटरनेट, नकल रोकने के लिए प्रशासन उठा रहा एहतियाती कदम

परीक्षा में नक़ल को रोकने के लिए प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा हैं। खासतौर से प्रदेश के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद करने की व्यवस्था की जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 11:14:20

राजस्थान के इन प्रदेशों में REET की वजह से बंद रहेगा इंटरनेट, नकल रोकने के लिए प्रशासन उठा रहा एहतियाती कदम

राजस्थान में कल 26 सितम्बर को लाखों अभ्यर्थी REET परीक्षा देने जा रहे हैं। इस परीक्षा में नक़ल को रोकने के लिए प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा हैं। खासतौर से प्रदेश के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद करने की व्यवस्था की जा रही हैं। जयपुर संभाग के सीकर, झुंझुनूं, दौसा और अलवर जिलों में भी एहतियातन इंटरनेट बंद रखा जाएगा। जयपुर संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने आदेश जारी कर कहा है कि जयपुर महानगर क्षेत्र (आयुक्तालय एरिया) को छोड़कर जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 7।30 से शाम 5।30 बजे तक, सम्पूर्ण अलवर, दौसा और झुंझुनूं जिलों में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक यह सेवा बंद रखी जाएगी। इसी तरह, सीकर जिले में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक इंटरनेट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। लीज लाइन को इससे मुक्त रखा गया है।
उदयपुर जिले में लसाडिया और कोटड़ा तहसील को छोड़कर सब जगह रविवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। शनिवार दोपहर में उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने इसके आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा बीकानेर संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने बताया कि संभाग के सभी जिलों बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा। उदयपुर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि लसाडिया और कोटड़ा क्षेत्र में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं होने से वहां इंटरनेट सेवाएं बाधित नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि लीज लाइन को बंद नहीं किया जाएगा, जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े दफ्तरों पर इंटरनेट बन्द होने का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इंटरनेट के बंद रहने से सोशल मीडिया सहित किसी भी तरह का डिजिटल आदान-प्रदान नहीं हो सकेगा। वायस कॉल ऑफ ऑल लैंडलाइन, मोबाइल फोन, ऑल लीज लाइन और ब्रांडबैंड यथासंभव हॉस्पिटल, बैंक और इंडस्ट्रीज को छोड़कर सभी प्रकार का इंटरनेट बंद रहेगा। हालांकि कई जिलों में इंटरनेट बंद करने की घोषणा अभी नहीं हुई है। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी अधिकारी कर्मचारी या विजिलेंस टीम भी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका