न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क दुर्घटना में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत गम्भीर

धनबाद के निरसा में फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 5:18:15

सड़क दुर्घटना में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत गम्भीर

धनबाद। धनबाद के निरसा में फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीम पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद राजेश और सरिता को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला और आनन-फानन में दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने राजेश को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं सरिता आईसीयू में एडमिट है। पंकज त्रिपाठी के बहनोई रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी।

यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गए हैं। इसके बाद, कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टरों में होती है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया था। पंकज आखिरी बार नेटफ्लिक्स के शो ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे। उन्हें ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिर्जापुर’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘ओएमजी 2’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘स्त्री’, ‘बरेली की बर्फी’ सहित कई लोकप्रिय फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पंकज के इस सीरीज के दोनों के पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया हैं। अब फैंस मिर्जापुर 3 के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त