न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़की का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली, दो घायल, एक का टूटा पैर

इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की बंदूक छीनने की भी कोशिश की और फायरिंग भी की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 3:08:35

लड़की का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली, दो घायल, एक का टूटा पैर

अम्बेडकर नगर। उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर में मनचलों की करतूत से परेशान इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की बंदूक छीनने की भी कोशिश की और फायरिंग भी की। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में उन्हें गोली मार दी, जिससे दो आरोपियों शाहबाज और फैसल के पैर में गोली लगी है और तीसरे का भागने के दौरान गिरने से पैर टूट गया है। दरअसल शुक्रवार को स्कूल से लौटते वक्त कुछ युवकों ने छात्रा से छेड़खानी की थी और उसका दुपट्टा खींच लिया था। इससे छात्रा साइकिल से सड़क पर गिर गई और गाड़ी से टक्कर के बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना से छात्रा के माता पिता सदमे में हैं।

मृतक लड़की के पिता सभाजीत वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बायोलॉजी की छात्र थी, पढ़ाई में बेहद अच्छी थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। पिता ने बताया कि मौखिक तौर पर पुलिसवालों से एक हफ्ते पहले इन मनचलों की हरकतों को लेकर शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली, अगर उस वक्त कार्रवाई हुई होती तो आज उनकी बेटी जिंदा होती। ज्ञातव्य है कि छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

मृतक की दोस्त ने बताया

लड़की अपने दोस्तों के साथ स्कूल से वापस घर आ रही थी। मृतक छात्रा की दोस्त ने रोते हुए बताया कि शाहबाज, फैसल और एक अन्य लड़का पीछा कर रहे थे। वो पहले भी ऐसा ही करते थे। शुक्रवार को सीधा दुप्पटा खींच लिया जिसकी वजह से वह साइकिल से गिर गई, पीछे से फैसल ने उसके ऊपर बाइक चला दी।

जब तक मैं पहुंचीं उसके मुंह से खून आ रहा था, वह कुछ नहीं बोल पाई, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी मां का देहांत 8 साल पहले हो चुका था, पढ़ाई के साथ-साथ उनकी बेटी घर के भी काम करती थी। पिता ने कहा कि बेटी को इसलिए पढ़ाने भेजा था कि वो बुढ़ापे का सहारा बनेगी, अब न बेटी बची और न पत्नी।

पोस्को एक्ट में भी केस दर्ज

वहीं घटना को लेकर अंबेडकर नगर के एसपी अजीत सिन्हा ने बताया कि छात्रा पर हमले के आरोपी शाहबाज और फैसल की मेडिकल के दौरान भागते वक्त पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली लगी है। तीसरे आरोपी का पैर टूटा है। अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के साथ ही पोस्को एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात