न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : सत्संग सुनने जाते समय कार ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे की मौत

जिले के जैतसर इलाके में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां सत्संग सुनने जाते समय बाइक सवार मां-बेटे को कार ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार को नौ जीबी के पास हुआ। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 11:38:28

श्रीगंगानगर : सत्संग सुनने जाते समय कार ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे की मौत

जिले के जैतसर इलाके में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां सत्संग सुनने जाते समय बाइक सवार मां-बेटे को कार ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार को नौ जीबी के पास हुआ। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को सूरतगढ़ के एपेक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया है। इस संबंध में मृतक के भाई ने बुधवार शाम पुलिस को रिपोर्ट दी। मृतक हरमीत सिंह किसान है और 11जीबी में रहता है। ग्रामीणाों ने बताया कि सामाजिक संगठनों व कार्यक्रमों में सक्रिय था। मृतक का किसान आंदोलन में भी अच्छा योगदान रहा है। किसान आंदोलन के दौरान हरमीत और भाई जगमीत दोनों ही सक्रिय रहे थे। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक के भाई गांव 11 जीबी निवासी मलकीत सिंह पुत्र दीदार सिंह ने बताया कि भाई हरमीत सिंह और मां जोगेंद्र कौर बुधवार को सत्संग सुनने के लिए बाइक पर निकले थे। नौ जीबी डेरे के गेट पर पहुंचने के दौरान सामने से आ रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसा होने साथ ही आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। बाइक हरमीत सिंह चला रहा था। हादसा होने के साथ ही वह सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी मां जोगेंद्र कौर को भी गंभीर चोट आईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उनके बारे में जानकारी जुटाई और मलकीत सिंह को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे मलकीत ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने हरमीत का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया वहीं मलकीत सिंह अपनी घायल मां को लेकर सूरतगढ़ के एपेक्स हॉस्पिटल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के ठीक बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों और मृतक के भाई से जानकारी जुटाकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट