न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आफताब अमीन ने श्रद्धा की बॉडी के किए थे 20 टुकड़े, रखने के लिए खरीदा था रेफ्रिजरेटर, जंगल में फेंकने जाता था रोज

श्रद्धा वालकर हत्‍याकांड केस में चौका देने वाले खुलासे हो रहे है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला शव के टुकड़ों को रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीद कर लाया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 5:16:22

आफताब अमीन ने श्रद्धा की बॉडी के किए थे 20 टुकड़े, रखने के लिए खरीदा था रेफ्रिजरेटर, जंगल में फेंकने जाता था रोज

श्रद्धा वालकर हत्‍याकांड केस में चौका देने वाले खुलासे हो रहे है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला शव के टुकड़ों को रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीद कर लाया था। उसी में श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े रखे हुए था। उसने डेड बॉडी के टुकड़े करके रेफ्रिजरेटर में रख दिए थे और दुर्गंध को फैलने से रोकने के लिए फ्लैट के कमरों में अगरबत्तियां जलानी शुरू कर दी थीं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े घर में रखे हुए था और उसने इस मामले की किसी को कानोकान खबर तक नहीं लगने दी। इतना ही नहीं वह रोज रात 2 बजे फ्लैट से निकलता था और एक बॉडी का टुकड़ा जंगल में फेंककर वापस आ जाता था। तकरीबन 16 दिन तक उसने टुकड़े फेंके थे। आरोपी खानसामे की ट्रेनिंग ले चुका है, इसलिए उसे इस बात की पूरी जानकारी थी कि किसी चीज के टुकड़े कैसे किए जाते हैं।

श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फेकने के बाद आफताब सामान्य तरीके से जीवन जी रहा था ताकि किसी को शक न हो। आफताब रोजाना उसी कमरे में सोता था, जिस कमरे में श्रद्धा की हत्या की। हत्याकांड के बाद वह जोमैटो से खाना मंगाता था। आस-पड़ोस के लोगों से ज्यादा नहीं मिलता था। आफताब को श्रद्धा की हत्या का कोई अफसोस नहीं है।

वहीं, पुलिस ने अब श्रद्धा मर्डर केस में डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक फुट प्रिंट की जांच करनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत तैयार हो जाएं। बताया जा रहा है कि दोनों 8 मई को दिल्ली आए थे। उसके बाद एक रात पहाड़गंज होटल में रुके थे। उसके बाद सैजदुल्लाजाब में होस्टल में रुके। सब लोकेशन गूगल पर ढूंढकर पहुंचे थे।

पूरी बॉडी के कुल 20 टुकड़े किए

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 18 मई को दोनों के बीच शादी को लेकर लड़ाई हई। जिसके बाद उसने फ्लैट के अंदर ही पहले धारदार हथियार से श्रद्धा की हत्या की। फिर आरी से पहले उसके हाथ के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए। ऐसा करके पूरी बॉडी के कुल 20 टुकड़े किए। इसके बाद आरोपी रोज पिट्ठू बैग में शव के कुछ टुकड़ों को लेकर शहर और जंगल के अलग-अलग इलाकों में जाता और ठिकाने लगा देता। उसे लगा था कि कोई भी इस तरह उसे पकड़ नहीं पाएगा। आरोपी ने पुलिस को उन ठिकानों के बारे में भी बताया जहां उसने श्रद्धा को मारने के बाद बॉडी पार्ट्स फेंके थे। पुलिस ने एक दो जगहों से कुछ हड्डियां बरामद कर ली हैं। बाकी ठिकानों पर भी पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज