न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरिस्का से गायब टाइगर एसटी-13 को खोजने जंगल में उतरी 100 लोगों की 30 टीम, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

अंतिम प्रयास के तौर पर विभाग ने 100 कर्मचारियों की 30 टीम जंगल में उतारी हैं। सरिस्का प्रशासन बाघ एसटी-13 की खोज के लिए अलवर से लगे जिलों के वन अधिकारियों व वनकर्मियों के साथ पुलिस व प्रशासन की भी मदद ले रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 5:09:56

सरिस्का से गायब टाइगर एसटी-13 को खोजने जंगल में उतरी 100 लोगों की 30 टीम, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

राजस्थान के अलवर का सरिस्का अभ्यारण्य वन्यजीवों के लिए जाना जाता हैं जहां 14 जनवरी से टाइगर एसटी-13 गायब है। इसे खोजने के लिए वन विभाग ने कई प्रयास किए हैं और अब तो इसे ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है। अंतिम प्रयास के तौर पर विभाग ने 100 कर्मचारियों की 30 टीम जंगल में उतारी हैं। सरिस्का प्रशासन बाघ एसटी-13 की खोज के लिए अलवर से लगे जिलों के वन अधिकारियों व वनकर्मियों के साथ पुलिस व प्रशासन की भी मदद ले रहा है। सरिस्का बाघ परियोजना के फील्ड डायरेक्टर आरएन मीणा ने बताया कि बाघ तक पहुंचने के लिए अमले को ट्रैप कैमरा भी उपलब्ध कराए गए हैं। जंगल में टाइगर के मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। इसके लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसके बाद भी यदि टाइगर नहीं मिला तो इसे आखिर में लापता घोषित कर दिया जाएगा।

एसटी-13 का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। न तो उसे ट्रैप कर पा रहे हैं और न ही रडार पर उसकी लोकेशन ट्रेस हो रही है। ऐसे में कई अधिकारी सरिस्का पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक ली। यहां उन्होंने टाइगर की तलाश के लिए ग्रामीणों से मदद लेने का एलान किया। यहां बैठक में अधिकारियों ने घोषणा कर दी कि टाइगर के बारे में जानकारी देने और उसे ढूंढने में मदद करने वाले को इनाम दिया जाएगा।

टाइगर एसटी-13 सरिस्का सेंचुरी का सबसे ताकतवर टाइगर माना जाता है। जंगल में सबसे बड़ी टेरेटरी इसी टाइगर की थी। इस टाइगर की 4 टाइग्रेस से मेटिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि सरिस्का प्रशासन के हाथ टाइगर का कोई सुराग नहीं लगा है। इस प्रयास में भी सफलता नहीं मिली तो टाइगर एसटी-13 लापता ही माना जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि टाइगर का शिकार भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट