न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से जबड़ा काट की पड़ोसी की हत्या, पहले भी हो चुका था विवाद

कवर्धा में तब सनसनी मच गई जब एक शख्स ने जादू-टोने के शक में अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर डाली। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने आई उसकी पत्नी और बेटी पर भी शख्स ने जानलेवा हमला किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 7:44:28

छत्तीसगढ़ : जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से जबड़ा काट की पड़ोसी की हत्या, पहले भी हो चुका था विवाद

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में तब सनसनी मच गई जब एक शख्स ने जादू-टोने के शक में अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर डाली। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने आई उसकी पत्नी और बेटी पर भी शख्स ने जानलेवा हमला किया। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी बैगा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी दोनों में विवाद हुआ था और आरोपी मंगल ने मृतक को जान से मारने की धमकी भी दी। इसे लेकर परदेशी ने थाने में मंगल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोपी को सह देने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अब इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थानेदार का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस अभी अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुकदर थाना क्षेत्र के बदना पंचायत के ग्राम कौवानार निवासी परदेशी बैगा अपनी पत्नी परबतिया बाई बैगा और बेटी ज्योति के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाला मंगल बैगा उसके घर में आया और जादू-टोना का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से परदेशी पर एक के बाद एक हमले किए। वह जान बचाने के लिए घर से भागा तो मंगल ने पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और फिर कुल्हाड़ी से जबड़ा काटकर हत्या कर दी।

इस दौरान परदेशी की पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी आरोपी ने टंगिया से हमला किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल मृतक की पत्नी और बेटी की हालत गभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात से पहले भी आरोपी मंगल की परदेशी से विवाद हो चुका है। मंगल कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे