न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चार वर्षीय बालक के साथ स्कूल में बर्बरता, प्रिंसिपल गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

शहर के एक निजी स्कूल आर्यकुल शिक्षण संस्थान में मासूम बालक के साथ वहां की प्रिंसिपल ने गत दिनों बर्बर व्यवहार किया। चार वर्षीय बच्चे को स्कूल में थप्पड़ मारी गई। पैर बांधकर क्लासरूम में घंटों बिठाया गया। इससे बालक मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर रहने लगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 6:34:23

चार वर्षीय बालक के साथ स्कूल में बर्बरता, प्रिंसिपल गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

प्रतापगढ़। शहर के एक निजी स्कूल आर्यकुल शिक्षण संस्थान में मासूम बालक के साथ वहां की प्रिंसिपल ने गत दिनों बर्बर व्यवहार किया। बालक के पिता की शिकायत के बाद स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार वर्षीय बच्चे को स्कूल में थप्पड़ मारी गई। पैर बांधकर क्लासरूम में घंटों बिठाया गया। इससे बालक मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर रहने लगा।

बालक की मां को इसका आभास हुआ तो उन्होंने स्कूल जाकर पड़ताल की। वहां चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज में स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला कंवर खुद बच्चे को पीटते हुए नजर आईं।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि बच्चे के पिता ने 22 मार्च को प्रतापगढ़ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि स्कूल में उनके बेटे के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया। बालक अनुसूचित जाति से संबंधित है। इसके चलते पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट व जेजे एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर डिप्टी एसपी को जांच सौंपी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 20 अप्रैल को प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में यदि स्कूल स्टाफ या प्रबंधन का कोई और व्यक्ति लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जिला शिक्षा अधिकारी महेश चंद आमेटा को निर्देश दिए कि स्कूल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। डीईओ की टीम ने मौके पर जाकर स्कूल की जांच की और रिपोर्ट तैयार की। डीईओ का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने इस घटना को छुपाने की कोशिश की, जिससे समय पर जानकारी नहीं मिल पाई। शिक्षा विभाग ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

माता-पिता की मांग

पीड़ित बालक के माता-पिता ने एससी/एसटी एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वे चाहते हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सभी स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा के लिए जवाबदेह बनाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?