न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : नए संक्रमितो के मुकाबले चार सौ फीसदी मरीज हुए ठीक, अब तक हुई 78 लाेगों की मौत

शनिवार को 99 नए कोरोना रोगी मिले और 9 संक्रमितों की मृत्यु हो गई। लेकिन ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा संक्रमितों का चार गुना रहा। इसी दौरान 414 राेगी रिकवर हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 May 2021 1:06:43

श्रीगंगानगर : नए संक्रमितो के मुकाबले चार सौ फीसदी मरीज हुए ठीक, अब तक हुई 78 लाेगों की मौत

श्रीगंगानगर में राहत की खबर सामने आई हैं जहां शनिवार को 99 नए कोरोना रोगी मिले और 9 संक्रमितों की मृत्यु हो गई। लेकिन ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा संक्रमितों का चार गुना रहा। इसी दौरान 414 राेगी रिकवर हुए हैं। एक्टिव रोगियों की संख्या 5062 हो चुकी है। जिले में अब तक 13120 रोगी मिल चुके हैं। जिले में मई महीने में अब तक 3413 कोरोना राेगी मिल चुके हैं। इसकी वजह से 78 लाेगों की मौत हाे चुकी है। जिला अस्पताल में शनिवार को 172 राेगी भर्ती थे। पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह चौहान के अनुसार शनिवार सुबह 159 रोगी थी। शाम काे इनकी संख्या 172 पहुंच गई। इसमें से 120 रोगी ऑक्सीजन पर थे। शनिवार शाम को काेई बेड खाली नहीं था। निजी में 4 बेड खाली हैं।

राजस्थान में कोरोना : सामने आए 17,987 नए मामले, 160 ने गंवाई अपनी जान

राजस्थान में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही हैं जहां संक्रमितो का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। बीते 24 घंटे में 17,987 नये केस मिले हैं, जबकि 160 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ 17,667 लोग रिकवर भी हुए हैं। राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखें तो अब तक 7 लाख 38 हजार 786 केस मिल चुके हैं, जबकि 5506 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर पिछले कुछ दिनों से रिकवर मरीजों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में भी सुधार आने लगा है। राज्य में मौजूदा समय में रिकवरी रेट 72.30% पर पहुंच गई है। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा रही। कुल 77,786 सैंपल जांच किए गए।

भारत में कोरोना : लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4,091 की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिन से लगातार 4 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते दिन की बात करे तो देश में 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को पहली बार देश में 4 हजार 233 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब तक 2.22 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 1.83 करोड़ है। पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले मरीजों के बाद देश में अबतक 2.42 लाख लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए