न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : हर तीसरा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव, बीते दिन आए 980 संक्रमित

मंगलवार को 3005 टेस्ट किए गए थे, जिसमें 980 पॉजिटिव घोषित किए गए। सुबह की रिपोर्ट में ही 794 पॉजीटिव केस आ गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 9:56:54

बीकानेर : हर तीसरा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव, बीते दिन आए 980 संक्रमित

बीकानेर में कोरोना एक बार फिर पिछले सारे रिकार्ड तोड़कर नए कीर्तिमान की ओर पहुंच रहा है। खास बात यह है कि अब हर तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। मंगलवार को 3005 टेस्ट किए गए थे, जिसमें 980 पॉजिटिव घोषित किए गए। सुबह की रिपोर्ट में ही 794 पॉजीटिव केस आ गए हैं। इसमें भी अकेले शहरी क्षेत्र में 693 पॉजिटिव केस है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 101 नए रोगी आए हैं। प्रशासन की ओर से शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 980 पॉजीटिव आए हैं, जिसमें सुबह 772 थे जबकि शाम को यह संख्या 208 रही।

बीकानेर का अब ऐसा कोई क्षेत्र नहीं रह गया है, जहां कोरोना संक्रमण नहीं हो। चिंता की बात है कि कोरोना इस बीस से चालीस वर्ष के युवाओं को अपने कब्जे में ले रहा है। कोरोना की रिपोर्ट्स में पचास फीसदी से अधिक पॉजिटिव रोगी की आयु बीस से चालीस वर्ष के बीच होती है। वहीं बच्चों में भी कोरोना हो रहा है। सुखद बात है कि बच्चों में अब तक कोरोना रिकवरी बेहतर है। बीकानेर में रिकवरी की संख्या वैसे तो बढ़ रही है लेकिन जितने रिकवर हो रहे हैं, उससे तीन गुना पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में रोगियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इस दबाव के बीच ही वहां अव्यवस्थाओं का आलम बढ़ता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन और चिकित्साकर्मियों के लाख प्रयासों के बाद भी गंभीर रोगी को बचाना मुश्किल हो रहा है।

राजस्थान में कोरोना : मिले कोरोना के 16,613 नए रिकॉर्ड मामले, 120 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें पिछले 24 घंटों की तो राजस्थान में 16,613 नये केस मिले, जबकि 120 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि प्रदेश में धीरे-धीरे रिकवरी रेट का ग्राफ बढ़ने लगा है। आज 8303 संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए हैं। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह के अंदर कोरोना संक्रमण की पॉजीटिविटी रेट में 7 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। एक्सपर्ट की मानें तो मौजूदा समय में 80 हजार के लगभग टेस्टिंग हो रही है और अगर टेस्ट ज्यादा हुए तो केसों की संख्या में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं सरकार ने सांस में तकलीफ वाले लोगों से प्रोनिंग करने के लिए कहा है, ताकि ऑक्सीजन लेवल को गिरने से रोका जा सके।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.80 लाख नए मरीज मिले, 3646 की मौत

देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केस के बीच राहत की खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल