Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में आज 10559 कोरोना मरीज हुए रिकवर, 22 लोगों ने गंवाई अपनी जान, मिले 9771 नए केस

कोरोना का कहर जारी हैं जहां मौतों का आंकड़ा चिंताजनक साबित हो रहा हैं जहां आज फिर 22 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं यानी हर 65 मिनट में एक मौत हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 11:16:44

राजस्थान में आज 10559 कोरोना मरीज हुए रिकवर, 22 लोगों ने गंवाई अपनी जान, मिले 9771 नए केस

कोरोना का कहर जारी हैं जहां मौतों का आंकड़ा चिंताजनक साबित हो रहा हैं जहां आज फिर 22 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं यानी हर 65 मिनट में एक मौत हुई। मौतों की स्थिति देखे तो जयपुर में 8, बीकानेर में 3, जोधपुर में 2 और नागौर, कोटा, झालावाड़, हनुमानगढ़, गंगानगर, दौसा, बूंदी, अलवर और अजमेर में एक-एक मरीज की मौत हो गई। पूरे प्रदेश में आज 71893 लोगों की टेस्टिंग की गई, जिसमें से 9771 लोगों के सैंपल पॉजिटिव निकले। राज्य में मंगलवार को सबसे ज्यादा 2140 केस जयपुर में मिले। जयपुर के बाद अलवर 1030, जोधपुर में 741, गंगानगर में 550, भरतपुर में 501, उदयपुर में 472 और हनुमानगढ़ में 429 केस मिले।
एक महीने बाद ऐसा हुआ है, जब प्रदेश में रिकवर मरीजों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही, जिसके कारण एक्टिव केस में भी कमी आई। राजस्थान में आज 10559 मरीज रिकवर हुए है। 24 दिसंबर बाद ऐसा हुआ है जब राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या संक्रमित मिले मरीजों की संख्या से ज्यादा है। इन मरीजों की रिकवरी के बाद प्रदेश में अब एक्टिव केस घटकर 92692 हो गए। जयपुर में मौतों का आंकड़ा अब दो गुना बढ़ गया है। 24 जनवरी को जयपुर में जहां 4 की मौत हुई थी, वहीं मंगलवार को 8 मरीजों ने दम तोड़ा। जयपुर में केस कम होने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। जयपुर में पिछले 4 दिन में केसों की संख्या में करीब 50 फीसदी तक की कमी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की पीक का ये दौर चल रहा है और इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जयपुर में सबसे ज्यादा 24832 मरीज सक्रिय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका