Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : रिकवर होने वाले मरीजों से ढाई गुणा ज्यादा रहा संक्रमितो का आंकड़ा, 9676 नए मामले, 8 की मौत

राजस्थान में कोरोना का दौर जारी हैं जहां तीसरी लहर का कहर देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन प्रदेश में संक्रमितो का आंकड़ा रिकवर होने वाले मरीजों से ढाई गुणा ज्यादा रहा। बीते दिन 9676 नए मामले सामने आए हैं जबकि 8 की मौत हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 10:19:56

राजस्थान : रिकवर होने वाले मरीजों से ढाई गुणा ज्यादा रहा संक्रमितो का आंकड़ा, 9676 नए मामले, 8 की मौत

राजस्थान में कोरोना का दौर जारी हैं जहां तीसरी लहर का कहर देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन प्रदेश में संक्रमितो का आंकड़ा रिकवर होने वाले मरीजों से ढाई गुणा ज्यादा रहा। बीते दिन 9676 नए मामले सामने आए हैं जबकि 8 की मौत हुई हैं। इससे पहले शुक्रवार को संक्रमितो का आंकड़ा दस हजार से ऊपर पहुंचा था। हांलाकि टेस्टिंग कम हुई जिस वजह से संक्रमितों का आंकड़ा भी कम हुआ। मरने वालों में झालावाड़ में 2, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, सीकर, सिरोही, उदयपुर में 1-1 कोविड संक्रमित ने दम तोड़ दिया है। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 1973 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 58,428 हो गई है। हालांकि शनिवार को 4013 कोरोना संक्रमित बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। पॉजिटिव केस रिकवर होने वालों से करीब ढाई गुणा ज्यादा हैं।
अलवर में 1059, जोधपुर में 861, उदयपुर में 766 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही अजमेर में 407, अलवर में 1059, बांसवाड़ा में 88, बारां में 49, बाड़मेर में 268, भरतपुर में 506, भीलवाड़ा में 240,बीकानेर में 428, बूंदी में 20, चित्तौड़गढ़ में 276, चूरू में 74, दौसा में 81, धौलपुर में 113, डूंगरपुर में 194, गंगानगर में 105, हनुमानगढ़ में 268, जयपुर में 1973, जैसलमेर में 130, जालोर में 0, झालवाड़ में 110, झुंझुनूं में 153, जोधपुर में 861, करौली में 20 संक्रमित मरीज मिले हैं। कोटा में 394, नागौर में 90, पाली में 282, प्रतापगढ़ में 35, राजसमंद में 92, सवाईमाधोपुर में 206, सीकर में 198, सिरोही में 111, टोंक में 79, उदयपुर में 766 केस मिले हैं। देश में 15 लाख के पार हुए एक्टिव केस, कल मिले में 2.71 लाख नए केस, 314 की मौत

देश में शनिवार को 2 लाख 71 हजार 190 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 38 हजार 201 लोग ठीक हुए जबकि 314 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 32 हजार 675 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 15.44 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 15 लाख के पार पहुंचा है। देश में अब तक कुल 3.71 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.50 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,86,061 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 01 जनवरी को कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 801 था। इस लिहाज से केवल 15 दिन में कुल एक्टिव केस करीब 12.5 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका