Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना टेस्टिंग कम होने से गिरा राजस्थान में संक्रमितों का आंकड़ा, हर दूसरा सैंपल संक्रमित, 16 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर

कोरोना से राजस्थान में विकट स्थिति पैदा हो रही हैं जहां आज आंकड़े भले ही कम आए हो लेकिन संक्रमण दर में बड़ा उछाल सामने आया हैं। आज प्रदेश में 9227 संक्रमित सामने आए हैं जो कि 20083 सैंपल में से सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 9:58:45

कोरोना टेस्टिंग कम होने से गिरा राजस्थान में संक्रमितों का आंकड़ा, हर दूसरा सैंपल संक्रमित, 16 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर

कोरोना से राजस्थान में विकट स्थिति पैदा हो रही हैं जहां आज आंकड़े भले ही कम आए हो लेकिन संक्रमण दर में बड़ा उछाल सामने आया हैं। आज प्रदेश में 9227 संक्रमित सामने आए हैं जो कि 20083 सैंपल में से सामने आए हैं। संक्रमण की दर 46 फीसदी है, जो कल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है। जबकि बुधवार को 66000 सैंपल लिए गए थे। राजस्थान में राहत की बात ये है कि आज पूरे राज्य में 16087 मरीज रिकवर हुए हैं। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 90 हजार से घटकर 87268 पर आ गई।
यह हाल तब है कि जब एक दिन में 40 हजार सैंपल कम लिए गए। बुधवार को 66000 सैंपल लिए गए थे। बुधवार जितनी ही सैंपलिंग होती तो पॉजिटिव का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच सकता था। वहीं, पिछले 24 घंटे के कोरोना से 20 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में 8 मरीजों की मौत हो गई। झुंझुनूं में 2 और अलवर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर और सीकर में एक-एक मरीज की मौत हुई। गुरुवार को सबसे ज्यादा 2075 केस जयपुर में मिले। जयपुर के अलावा अलवर में 1192, गंगानगर 719, जोधपुर 641, भीलवाड़ा 437, डूंगरपुर 386, अजमेर 385 और उदयपुर में 332 केस मिले। राज्य में भले ही केस कम हो रहे हो, लेकिन संक्रमण की दर अब भी चिंताजनक है। सबसे ज्यादा 23473 एक्टिव केस जयपुर जिले में हैं। करौली, सिरोही, झालावाड़, जालौर, जैसलमेर, दौसा, चूरू, बूंदी और बारां ऐसे जिले हैं जहां एक्टिव केसों की संख्या 1000 से कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका