न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SDM के सख्त तेवर, रावतभाटा में अगले 9 दिन सबकुछ बंद, नहीं मिलेगी सब्जी, दूध और किराने का सामान

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए SDM रामसुख गुर्जर ने सख्त तेवर अपनाए हैं और अगले 9 दिन सबकुछ बंद रखें की अपील की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 3:36:08

SDM के सख्त तेवर, रावतभाटा में अगले 9 दिन सबकुछ बंद, नहीं मिलेगी सब्जी, दूध और किराने का सामान

कोरोना तांडव मचा रहा हैं और इसका कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। इसके संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेशभर में लॉकडाउन में सख्ती बरती जा रही हैं लेकिन वह बेअसर होती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए SDM रामसुख गुर्जर ने सख्त तेवर अपनाए हैं और अगले 9 दिन सबकुछ बंद रखें की अपील की हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों को न दूध-सब्जी और न ही किराना का सामान मिलेगा। SDM गुर्जर ने बताया कि कोरोना तांडव मचा रहा है। 10 से 12 दिन का राशन सभी के घर में होता है। एक दिन सब्जी नहीं खाएंगे तो चावल खा लेना।

पूर्ण रूप से लॉकडाउन 12 तारीख से 20 तारीख तक लगाया जाएगा। इस दौरान एसडीएम ने सभी को पर्याप्त मात्रा में किराना और सब्जी पहले ही लेने की बात कही। सिर्फ मेडिकल और हॉस्पिटल के अलावा सब कुछ बंद रखने का फैसला किया गया। SDM रामसुख गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना वायरस की महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए नगरवासियों को लॉकडाउन अवधि में घरो में ही रहने की अपील की। उन्होंने पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में सख्ती बरतने के लिए कहा और कहा कि हौसला और घोंसला कोरोना से बचने की दो ही दवाई हैं।

यहां 9 दिनों में कोरोना संक्रमण के फैलाव से 34 लोगों की मौत हो गई हैं। इनमें से दो मौत ऑन रिकॉर्ड है, जबकि बाकी मौत संदिग्ध हैं। 763 एक्टिव केस हो चुके हैं, जिसके चलते प्रशासन और नगर पालिका ने सब कुछ बन्द रखने का आह्वान किया। उन्होंने पार्षदों को कहा कि ऑक्सीजन कैसे चल रही है, लोग कैसे सांस ले रहे हैं, उनको देखने से भी आप लोगों की सांस फूल जाएगी। आप लोग तो यहां के निवासी हो, हम तो केवल ड्यूटी के लिए आए हैं और अपना 100 प्रतिशत देकर चले जाएंगे, लेकिन अगर जनसहयोग नहीं मिलेगा तो कैसे लड़ेंगे? केवल पुलिस और प्रशासन का दायित्व नहीं है। हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह गलियों में घूमने वाले लोगों को टोके, लोगो का टाइम पास नहीं हो रहा तो गलियों में घूमने लग गए, यह सही नहीं है। घर बैठकर परिवार के साथ समय व्यतीत करेंं और आध्यात्मिक किताबें पढ़ें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल