न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : 875 नए सं​क्रमितों के साथ 9 मरीजों ने गंवाई जान, नीमकाथाना सब जेल में आए 24 मामले

सीकर जिले में कोरोना ने तबाही मचाते हुए संक्रमण का प्रसार किया और 875 नए संक्रमित सामने आए। इसी के साथ जिले में तीन महिलाओं सहित 9 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 May 2021 12:24:20

सीकर : 875 नए सं​क्रमितों के साथ 9 मरीजों ने गंवाई जान, नीमकाथाना सब जेल में आए 24 मामले

बीते दिन शनिवार को सीकर जिले में कोरोना ने तबाही मचाते हुए संक्रमण का प्रसार किया और 875 नए संक्रमित सामने आए। इसी के साथ जिले में तीन महिलाओं सहित 9 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई हैं। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि वहीं पूर्व संक्रमित 494 स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 6 हजार 658 है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि शनिवार को सीकर शहर में 147, फतेहपुर क्षेत्र में 186, खण्डेला ब्लॉक में 95, कूदन क्षेत्र में 110, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 117, नीमकाथाना ब्लॉक में 44, पिपराली क्षेत्र में 60, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 76 और दांता क्षेत्र में 40 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

नीमकाथाना सब जेल में मौजूद सभी बंदी दहशत में है। इसका कारण कोरोना संक्रमण ने जेल में घुसपैठ कर ली है। 53 बंदियों में 24 पॉजिटिव मिले है। जबकि अन्य कैदी भी फिलहाल पॉजिटिव के साथ ही रह रहे है। ऐसे में उनको चिंता सता रही है। सीकर में एक दिन में 875 संक्रमित मिले है। बंदियों को भी तीन बैरिको में रखा गया है। मामला उस समय सामने आया जब 29 अप्रैल को एक बंदी की तबीयत बिगड़ गई। कोविड जांच की तो उसका सैंपल पॉजिटिव आया। सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे सांवली भेजा गया। दूसरे दिन एक ओर बंदी की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी बंदियों के सैंपल हुए थे। शनिवार को 24 बंदी पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना : मिले 17,652 नये संक्रमित, 160 की मौत, SMS में सभी वेंटिलेटर फुल

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से 17 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे है। शनिवार की बात करे तो राज्य में रिकॉर्ड 17 हजार 652 नये कोरोना मरीज मिले। वहीं, 160 मरीजों की मौत भी हुई। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले। यहां, शनिवार को 3441 नये मरीज मिले हैं, जबकि 54 मरीजों की मौत भी हुई। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल SMS में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। यहां सभी वेंटिलेटर फुल हो गए हैं, जबकि अन्य बेड 60% से ज्यादा भर गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर सहित अन्य अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। भर्ती होने के लिए मरीजों की लम्बी वेटिंग चल रही है।

भारत में कोरोना : पहली बार 3 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, 3,684 की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार 459 नए मरीज मिले, 3,684 लोगों की जान भी चली गई। इसके साथ ही 3 लाख 8 हजार 522 लोग ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या थी। मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं। देश में कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित महाराष्‍ट्र दिखाई पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल