Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में खतरे की घंटी बन रहा कोरोना, आज आए 847 नए मामले, अस्पतालों में भर चुके अधिकांश बेड

आज गुरुवार को जोधपुर में एक ही दिन में 847 नए संक्रमित सामने आए। इस साल एक ही दिन में मिले ये सबसे अधिक मरीज है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 11:32:41

जोधपुर में खतरे की घंटी बन रहा कोरोना, आज आए 847 नए मामले, अस्पतालों में भर चुके अधिकांश बेड

कोरोना की दूसरी लहर जोधपुर के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही हैं जहां आए दिन बढ़ते मामलों की वजह से अस्पतालों में अधिकांश बेड भर चुके हैं। आज गुरुवार को जोधपुर में एक ही दिन में 847 नए संक्रमित सामने आए। इस साल एक ही दिन में मिले ये सबसे अधिक मरीज है। कोरोना संक्रमण के फैलाव के नजरिए से अप्रैल महीने बहुत भारी पड़ता नजर आ रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। आज जोधपुर में 625 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया।
अस्पतालों में भर चुके अधिकांश बेड

मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही खतरे की घंटी बजनी शुरू हो चुकी है। अस्पतालों में अब अधिकांश बेड भर चुके हैं। नए मरीजों की भर्ती करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है। एम्स में भी अधिकांश बेड भर चुके हैं। सिर्फ बेहद गंभीर मरीजों को ही अब एम्स में भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के चार प्रमुख निजी अस्पतालों में भी नो बेड की स्थिति बन चुकी है। वहीं कोरोना मरीजों के लिए जीवन रक्षक दवा मानी जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब मौतें बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। शहर के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में रेमडेसिविर का स्टॉक समाप्त होते देख इसके उपयोग की राशनिंग शुरू कर दी गई है। राजस्थान में संक्रमण की दर 15 फीसदी से ऊपर, एक्टिव केस 49 हजार के पार

राजस्थान में आज संक्रमण की दर 15.34% रही। राज्य में आज 43,383 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 6658 नमूने पॉजिटिव आए। राज्य में अब चिंता की सबसे बड़ी वजह एक्टिव केस बने हुए हैं। यह अब 49,276 तक पहुंच गए हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। आज 2254 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए है। राज्य में वर्तमान में रिकवरी रेट गिरकर 86.51% पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका